आईआरबी ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत, इंसास राइफल की कर रहा था सफाई, साहिबगंज का था रहने वाला
BOKARO : IRB गोड्डा के जवान सुशील कुमार (26 वर्ष) कुमार ने बोकारो जैप 4 के बैरक में खुद को गोली मारने से मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी थी। दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश से IRB गोड्डा के बटालियन को बोकारो में प्रतिनियुक्त की गई थी। जख्मी जवान को बीजीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद शूट आउट में जख्म जवान की मौत हो गई। मृतक जवान साहिबगंज का मूल निवासी था। पुलिस के मुताबिक जवान को दुर्गा पूजा में ड्यूटी के लिए बुधवार यानी 28 सितंबर को हथियार और गोली मिला था। दुर्गा पूजा में ड्यूटी के लिए बीटीपीएस का आज ही कमान कटा था। बताया जाता है कि इंसास राइफल साफ सफाई करने के दौरान गोली चलने से जवान के सीने के दाहिनी ओर गोली लगी थी।
अविवाहिता था जवान :
जवान सुशील कुमार अविवाहित था। मौत की खबर सुनकर साहिबगंज से परिजन बोकारो पहुंचे। देर शाम करीब 7.30 बजे सेक्टर 4 थाने में मृतक के भाई सज्जन कुमार चौधरी सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में बयान दर्ज किया गया। सज्जन ने बताया कि चार भाइयों में सुशील कुमार सबसे छोटा था और अविवाहित था। उनके पिता का निधन हो चुका है। पुलिस के मुताबिक जवान 2019 बैच का था। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि घटना दुखद है। परिजन को हर तरह की सरकारी सुविधा के लिए पूरा पहल किया जाएगा।
मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगा पोस्टमार्टम : मृतक जवान का पोस्टमार्टम बुधवार रात में कराने की प्रक्रिया की जा रही है। उसके बाद परिजन रात में शव के साथ साहिबगंज के लिए रवाना होंगे। अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा। गुड्डा कमांडेंट की डिमांड पर बोकारो उपायुक्त कुलदीप कुमार चौधरी ने पोस्टमार्टम के लिए आदेश निकाल दिया है। डीसी ने कहा कि मजिस्ट्रेट की देखरेख में मेडिकल टीम पोस्टमार्टम करेगी।