World Tribal Day: बोकारो में गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, निकाला गया जुलूस

 

World Tribal Day बोकारो जिले में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मना। 

झारखंड के आदिवासियों ने जल जंगल और जमीन को सदियों से रखा है बचा।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

 

Bokaro: बोकारो जिले में विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित किया।

खराब मौसम ने उत्सव को थोड़ा फीका कर दिया। कुछ जगहों पर जुलूस के भी आयोजन किए गये। उत्तरी क्षेत्र शिबूटाड फुटबॉल मैदान में इस महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की भाषा संस्कृति साहित्य और प्रकृति के अनूठे और अनुपम जो रंग है, इसी से झारखंड की पहचान विश्व में है। विश्व आदिवासी दिवस पर हमें अपने को और बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। झारखंड के आदिवासियों ने जल जंगल और जमीन को सदियों से बचा कर रखा है। कार्यक्रम में जिला सचिव जयनारायण महतो, प्रदीप मंडल, ज्योति लाल, सोरेन मिथुन मंडल, अर्जुन महतो, अशोक सोरेन, बद्री स्वर्णकार, पप्पू सरदार, सोहन मुर्मू, सुनील सिंह, जलहरि किस्कू, सुरेन्द महतो सहित अन्य मौजूद थे।

हेमंत सरकार ने आदिवासी विकास के लिए काम 

 झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति ने जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के नेतृत्व में इस दिवस को मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के राज्य मंत्री प्राप्त योगेन्द्र प्रसाद महतो उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक के पूजक आदिवासी के पास सब कुछ रहते हुए भी आज कहीं न कही पिछड़ा है, इसलिए आज अपने हक अधिकार के लिए जागरूक होने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हेमंत सरकार ने आदिवासी विकास के लिए विभिन्न तरह के विकास किए ताकि आर्थिक रूप से आदिवासी समाज के लोग हों। संतोष रजवार ने कहा कि आदिवासी समाज अनमोल है। अशोक मुर्मू ने कहा कि पूरे विश्व के आदिवासी एक है, लेकिन आज भी आर्थिक सामाजिक राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन है। इस मौके पर जिला सचिव जय नारायण महतो, केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, मुक्तेश्वर महतो, फैयाज अंसारी, मोहन मुर्मू, आकाश टुडू, परमानंद सोरेन, पूनम देवी, निशा हेंब्रम, परमानद सोरेन, फिरदौस अंसारी, भागीरथ शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।  

आदिवासी संस्कृति बचाने का लिया संकल्प  

चास प्रखंड के अन्तर्गत चैनपुर पंचायत के झोपरो गांव में आदिवासी सेंगेल‌ अभियान की ओर से चैनपुर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए गये। सेंगेल टावर नुनीबला मार्डी के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी संस्कृति बचाने का संकल्प लिया गया। झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का अनुपालन 9 अगस्त 1994 से संयुक्त राष्ट्र ने प्रारंभ किया है। बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने कहा कि शहीदों का सपना अबुआ दिशुम अबुआ राज आज भी लूटता-मिटता दिख रहा है। पक्ष-विपक्ष सब एक जैसे हैं। सब जीत रहे हैं मगर आदिवासी समाज हार रहा है। आदिवासी सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक गुलामी की जिंदगी जी रहा है। कार्यक्रम में बोकारो ज़ोनल संयोजक जयराम सोरेन, सेंगेल छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष कोमल किस्कू, सेंगेल युवा मोर्चा चास प्रखंड अध्यक्ष कालीचरण किस्कू,राखो किस्कू,महेश सोरेन, बसंती सोरेन, संजय सोरेन, निकेत मार्डी, सविता टुडू, पूनम सोरेन, सुमन सोरेन, सोनाली सोरेन, फ़ुलमुनी सोरेन, पानमती सोरेन, मिहीलाल हेम्ब्रोम, सूरज सोरेन, पंचानन सोरेन, सागेन मार्डी, मालती सोरेन, हेमा सोरेन, सुनीता मुर्मू, मनीषा मार्डी,चाम्मा मार्डी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *