Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन, सीएम नीतीश ने कहा–पहले जो नेता थे, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया
Women’s Day: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन किया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददता
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहे हैं। इस दौरान लालू-राबडी राज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो नेता थे उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। आज सभी जगह भारी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।