विनोद हेंब्रम हत्याकांड का खुलासा: मृतक की पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, पत्नी लक्ष्मी व प्रेमी रोशन को भेजा जेल
•लक्ष्मी व रोशन में था चार साल से प्रेम संबंध
•पत्नी ने प्रेमी से मिल रची हत्या की साजिश
•अभियुक्त को मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो पुलिस ने महज पांच दिन में बालीडीह थाना क्षेत्र में सीने में चाकू गोदकर विनोद हेंब्रम की गई हत्या का खुलासा कर दिया। हत्या का आरोपी मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी और उसका प्रेमी रोशन भारती निकाला। मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार के मुताबिक पत्नी ने अपने प्रेमी से अपने पति विनोद हेंब्रम हत्या करवाई थी। इस मामले में दिनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू को बोकारो रेलवे स्टेशन के रास्ते से बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि मृतक विनोद हेंब्रम की पत्नी क्रिश्चियन समुदाय से है। विनोद ने पांच वर्ष पूर्व उससे विवाह किया था।
मुजफ्फरपुर से किया गया गिरफ्तार
हत्या आरोपी रोशन भारती को बालीडीह पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। मृतक की साइकिल भी मुजफ्फरपुर से बरामद की गई। बताया गया कि चार वर्ष पूर्व से ही रोशन भारती और लक्ष्मी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों क्रिश्चियन धर्म से तालुकात रखते थे। दोनों का मिलना-जुलना विनोद को पसंद नहीं था। लक्ष्मी और रोशन ने मिलकर विनोद की हत्या का साजिश रचा। 11 मार्च की रात करीब घर से विनोद अपनी साइकिल से बोकारो स्टील प्लांट जा रहा था।
झाड़ी में पहले से था बैठा
घर से करीब 150 मीटर दूरी पर ही हत्यारा ने उसकी हत्या कर दी थी। रोशन भारती झाड़ी में पहले से बैठा हुआ था। आते देख विनोद पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया और साइकिल को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा। अभियुक्त रोशन ट्रेन से साइकिल लेकर मुजफ्फरपुर भाग गया। हत्या में प्रयोग किये गये छुरा को स्टेशन जाने के रास्ता में तोड़ कर फेंक दिया था। उक्त छुरा 10 मार्च को अभियुक्त ने कुर्मीडीह से ठेला से खरीदा था।
अभियुक्त को दी थी स्कूटी
हत्या से पूर्व में लक्ष्मी ने दो तीन वर्ष पूर्व ही अपनी स्कूटी नं0-JH09AE-0930 एक्टीभा आई अभियुक्त रोशन भारती को दे दी थी जिसको लेकर मुजफ्फरपुर चला गया। अभियुक्त लक्ष्मी ने सेक्टर- IV थाने में चोरी का झुठा केस किया था।
ली गई तकनीकी शाखा की सहायता
डीएसपी ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन तकनीकी शाखा की सहायता ली गई। मुजफ्फरपुर से रोशन की गिरफ्तारी के बाद हत्या में उसकी पत्नी लक्ष्मी की संलिप्तता का खुलासा हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। छापामारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी राम प्रवेश कुमार, अनि निखील आनन्द, पुनि रोहित कुमार, अनि अनुज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।