Bokaro : सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे” पर क्षेत्रिय सम्मेलन का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश करेंगे शिरकत

सार

बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में रविवार को क्षेत्रिय सम्मेलन का आयोजन।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवादाता

Bokaro: न्यायिक अकादमी झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप व जिला प्रशासन की ओर से रविवार को “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। 

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सह प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड के संरक्षक न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा न्यायमूर्ति एस चन्द्रशेखर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे।

आगमन पर न्यायाधीशों का किया गया स्वागत

शनिवार देर शाम आगमन पर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार व सेक्टर पांच स्थित बोकारो निवास में न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह व झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य पदाधिकारी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश बोकारो कुमारी रंजना अस्थना, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ रजनीश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने पेटवार गेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण किया। बोकारो पहुंचने वालों में

 न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति आनंदा सेन समेत सहित अन्य न्यायाधीश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *