Road Accident News: अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दो जख्मी

Road Accident News: बोकारो के पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव के निकट अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लेने से बाइक सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई, अन्य दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो के पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव के निकट अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लेने से बाइक सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने जांच के बाद एक युवक सूरज कुमार गंझू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीररूप से घायल सुमित कुमार भोक्ता का प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। इस घटना में घायल एक अन्य युवक रमेश गंझू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत के रांगा माटी गांव निवासी रमेश गंझू (26 वर्ष), सुमित कुमार भोगता (26 वर्ष) और सूरज कुमार गंझू (24 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार से अपने घर रांगा माटी जा रहे थे कि थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण सूरज कुमार गंझू पिता प्रसादी गंझू की मौत घटना स्थल पर हो गई। जानकारी अनुसार सभी युवक ओरदाना के पास बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी उक्त घटना घटी। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन के चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *