RJD News: वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम का मजबूत हिस्सा, राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश ने कहा—RSS 52 वर्षों तक जन गण मन राष्ट्रगान और तिरंगा का बहिष्कार किया 

RJD News: राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं संघ पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वंदे मातरम गीत पर राष्ट्रभक्ति के नाम पर बीजेपी और संघ ओछी राजनीति कर रही है

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Rsnchi: 8 दिसंबर को राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं संघ पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वंदे मातरम गीत पर राष्ट्रभक्ति के नाम पर बीजेपी और संघ ओछी राजनीति कर रही है। विदित है कि वंदे मातरम राष्ट्रगीत एकता का प्रतीक संदेश है यह स्लोगन क्रांतिकारी साथियों को एकत्रित करने एवं भावुक माहौल बनाने को जोड़ता है। वंदे मातरम् गीत की शुरुआत एकीकृत बिहार का हिस्सा असम बंगाल और उड़ीसा के लोगों के बीच बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय सन 1870 में लिखा। इसे पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था जो स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था। जिसकी आधिकारिक स्वीकृति 24 जनवरी 1950 में संविधान सभा द्वारा किया गया था। यादव ने कहा कि राजद का स्पष्ट कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ हिंदू महासभा के नाम से राष्ट्रगान जन गण मन राष्ट्रगान और तिरंगा का अपमान कर बहिष्कार किया था और संघ कार्यालय में तिरंगा झंडा नहीं फहराया था। देश का आजादी में भाजपा/संघी विचारधारा वाले हिंदू महासभा के लोगों का कोई योगदान नहीं था और अब वर्षों बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के समर्थक बन कर अपनी फर्जी राष्ट्रभक्ति दिखाने का नाटक कर रही है। भाजपा का यह कृत सिर्फ बंगाल और असम चुनाव को देखते हुए हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण राजनीति का मार्ग प्रशस्त करने का नाकाम कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *