Republic Day 2026: सेक्टर 12 पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया झंडोत्तोलन, विभिन्न विभागों ने निकाली झांकियां 

Republic Day 2026: सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 77 वें. गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन किया, 11 प्लाटूनों ने किया परेड, मुख्य अतिथि को दी सलामी एवं विभिन्न विभागों ने एक से बढ़कर एक निकाली झांकी।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में सोमवार को *सूबे के माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद ने 77 वें. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन किया और तीरंगे को सलामी दी। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न प्लाटूनों के परेड का निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र आनंद प्रकाश, डीआइजी सीआरपीएफ, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारूति मिंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी ऋतुराज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सूचिता किरण भगत, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पार्टियों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सहित शहरवासी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 77 वे. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामानाएं जिलेवासियों, राज्य एवं देशवासियों को दी। कहा कि, आज ही के दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था एवं भारत ने एक गणतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित किया। उक्त अवसर पर हम उन *सभी देश एवं झारखंड के वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिनके अथक प्रयास से भारत आज एक सशक्त गणतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व में जाना जा रहा है एवं विकास के पथ पर अग्रसर हैं। आज जहां हमारा देश विकास की उचाँईयों को छू रहा है वहीं झारखण्ड प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए देश के मानचित्र पर भी सुशोभित हो रहा है। सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं ने जहाँ राज्य एवं जिले की तस्वीर बदली है, वहीं आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार की उपलब्धियां विकास की नई उचाईंयों को छू रहा है एवं झारखंड विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है। सर्वप्रथम मैं जिले के तमाम पदाधिकारियों/कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देना चाहता हॅू, जिनके अथक प्रयास से गोमिया प्रखंड अंतर्गत लुगुबुरू घंटाबारी धारोमगढ़ में भव्य राजकीय महोत्सव एवं अंर्तराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न* कराया गया, जिसमें देश-विदेश से लाखो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हमारी सरकार ने विगत् वर्षों से ग्रामीण जनता के हित में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लेकर नगर निकाय आदि* में सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘‘आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार’’ कार्यक्रम* का आयोजन किया है और मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस जिला में उक्त कार्यक्रम के तहत् 46,357 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 40419 आवेदनों का त्वरित निष्पादन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है, जिसका सीधा लाभ आमजनों तक पहुंचा है। जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला में *प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय में जनता की समस्याओं का समाधान हेतु ‘‘हम आपको सुनते है’’ कार्यक्रम* का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही वैसे व्यक्ति जो जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे है, उनके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा *‘‘जनसेतु ऐप’’ पोर्टल* भी तैयार किया गया है, जिसमें ग्रामीणजन घर बैठे अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। इसी दिशा में *जिला प्रशासन द्वारा ‘‘हमारा गांव-हमारे लोग’’ कार्यक्रम* के रूप में एक और पहल की गई है, जिसके तहत् जिला के सभी वरीय पदाधिकारी प्रत्येक शनिवार को विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीण जनता की समस्या का निराकरण हेतु कार्य कर रहे है। यह कदम *जिला प्रशासन का आम जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इसके लिए मैं जिला प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही बोकारो जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, कल्याण, परिवहन, पशुपालन एवं समाज कल्याण इत्यादि विभागों* के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए विकास का नया आयाम स्थापित किया है। इसी क्रम में–हमारी सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत् महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा में कार्य करते हुए 18-50 वर्ष उम्र की महिलाओं को राज्य योजनान्तर्गत ‘‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’* के तहत् कुल 3 लाख 55 हजार 136 लाभुकों को योजना से लाभान्वित करते हुए माह दिसम्बर-2025 तक सभी लाभुकों को दो हजार पाँच सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि के रूप में कुल 738 करोड़ 53 लाख 20 हजार रूपये का भुगतान किया गया है, जो महिलाओं के स्वावलंबन के प्रति सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रर्दशित करता है।

सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 33347 लाभुकों, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजनान्तर्गत 10191 लाभुकों, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 740 लाभुकों कुल 44,278 पेंशनधारियों को आच्छादित किया गया है। मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 151453 लाभुकों, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजनान्तर्गत 29559 लाभुकों एवं मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजनान्तर्गत 150 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राज्य एचआइबी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजनान्तर्गत 30 लाभुकों, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 19305 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग‌ अंतर्गत संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कक्षा 8 से 12 तक अध्ययनरत कुल 25452 लाभुकों को योजना का लाभ हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सरकार द्वारा महिला स्वावलंबन की दिशा में कार्य करते हुए वैसी महिलायें जो मनोवैज्ञानिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से शोषित है, की सहायता हेतु सखी वन स्टाॅप संेटर योजना संचालित की गई है, जिसके तहत् बोकारो जिला में भी एक सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मानसिक एवं सामाजिक सहायता और अस्थाई आश्रय जैसी एकीकृत सेवायें प्रदान की जाती है। हमारी सरकार की यह प्राथमिकता है कि झारखंड की बच्चियां शिक्षित एवं स्वस्थ रहें। इसी क्रम में कार्य करते हुए सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि झारखंड के सभी प्रखंडों को बाल-विवाह मुक्त प्रखंड बनाने की दिशा में कार्य किया जाए एवं इसका सुखद परिणाम भी सामने आने लगा है। बोकारो जिला का गोमिया प्रखंड झारखंड राज्य का पहला बाल-विवाह मुक्त प्रखंड का दर्जा प्राप्त किया है। शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। झारखंड का हर बच्चा साक्षर हो सके, सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बोकारो जिला में भी इस दिशा में सराहनीय कार्य किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दिशोम गुरू बाबा शिबू सोरेन की स्मृति में ‘‘मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय-सह-गुरूजी रात्रि पाठशाला’’ जो मानव शास्त्र पर केन्द्रित होगा एवं 24 x 7 बच्चों एवं बोकारो वासियों के लिये उपलब्ध रहेगा, का उद्घाटन मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा कराया गया है जो शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता* को दर्शाता है।

साथ ही जिला अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं जिला वासियों को साहित्य-संस्कृति से जोड़ते हुए झारखंड के विकास में कैसे अपना बहुमूल्य योगदान दिया जा सकता है, इस दिशा में पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा *जिला में दो दिनों का ‘‘शब्द सरिता महोत्सव’’ का आयोजन* सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें, साहित्यकार एवं साहित्यप्रेमियों द्वारा भाग लिया गया। जिला में शिक्षा विभाग* द्वारा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6 में 585 अभिवंचित छात्राओं का नामांकन किया गया है। वर्तमान सत्र 2025-26 में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा 1 से 12 तक के कुल 1,70,201 छात्र/ छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया गया है एवं कक्षा 1 से 8 तक के कुल 1,52,090 छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग दिया गया है। कम्प्यूटर शिक्षा का प्रसार हेतु 242 मध्य एवं उच्च विद्यालयों में आइसीटी योजना के तहत् कम्प्यूटर शिक्षा एवं 231 विद्यालयों में आइसीटी योजना के तहत स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला के 30 उच्च विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के बच्चों हेतु व्यवसायिक पाठ्यक्रम की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत् प्रत्येक विद्यालय में दो-दो ट्रेड में व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम/झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना* से योजनावार 3 लाख 28 हजार 438 परिवारों के 13 लाख 46 हजार 972 सदस्यों को आच्छादित किया गया है एवं धान अधिप्राप्ति योजना के तहत् अबतक कुल 62 हजार 56 क्विंटल धान अधिप्राप्त किया गया है, जिसका एक मुश्त भुगतान किसानों को सरकार द्वारा दिया जा रहा है। 

जिला ग्रामीण विकास शाखा, बोकारो* के अंतर्गत संचालित योजनाएं यथा- अबुआ आवास योजना के तहत बोकारो जिला को प्राप्त कुल लक्ष्य 2342 के विरूद्ध शत प्रतिशत आवासों की स्वीकृति प्रदान करते हुए 22,229 लाभुकों को प्रथम किस्त, 12186 लाभुकों को द्वितीय किस्त एवं 8425 लाभुकों को तृतीय किस्त प्रदान किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योज के तहत निर्धारित कुल लक्ष्य 36.58 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 35.25 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है, जो कुल लक्ष्य का 96 प्रतिशत है एवं माननीय मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत् बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में 56 एकड़ क्षेत्र में मनरेगा पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें 6272 पौधे लगाये गये है। जिससे इस वर्ष लगभग 550 क्विंटल आम का उत्पादन हुआ है, जो वहां के ग्रामीण लाभुकों के आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत बना है।

खेल के क्षेत्र में राज्य में नये प्रतिभाओं के विकास के लिए सरकार बहुत ही गंभीरता से प्रयासरत है एवं इसका सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहा है। आज हमारे झारखंड के युवा देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के बल पर बदलते झारखंड का एक नया पहचान स्थापित कर रहे है। इसी क्रम में बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड के गोल्डी मिश्रा द्वारा तीरंदाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर एवं गोमिया प्रखंड के रेशमा कुमारी द्वारा हांगकांग में कांस्य पदक प्राप्त कर देश एवं झारखंड को गौरवान्वित किया है। जिला में खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में कार्य करते हुए 2025 में *‘‘दिशोम गुरू शिबू सोरेन ट्राफी वीमेंस नेशनल तायक्वांडो चैम्पियनशिप’’ एवं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता* का आयोजन भी सफलतापूर्वक किया गया है एवं यह लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है कि प्रत्येक वर्ष जिला में दो राष्ट्रीय एवं दो राज्य स्तीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा।

जिला पशुपालन विभाग अंतर्गत संक्रमित रोगो से बचाव हेतु छोटे एवं बड़े कुल 7 लाख 25 हजार 29 पशुओं का टीकाकरण कराया गया है। साथ ही जिला में पशुओं का ईलाज हेतु चास प्रखंड में च्मज क्लिनिक की स्थापना की गई है, जहां मुफ्त में चिकित्सा हेतु सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत् वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 2456 ग्रामीण लाभुकों को विभिन्न पशु योजनाओं के तहत् लाभान्वित किया गया है। जिला प्रशासन की पहल से बोकारो जिला के चार प्रखंड गोमिया, पेटरवार, कसमार एवं नावाडीह में पशुपालन विभाग द्वारा ळवंज ठंदा की स्थापना की जा रही है, जिसका संचालन एस0एच0जी0 ग्रुप की दीदी द्वारा किया जाएगा। यह प्रयास ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

राजस्व विभाग अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर राजस्व से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु दिनांक 06.10.2025 से 17.10.2025 तक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 2395 आवेदन प्राप्त हुए है एवं 2111 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। साथ ही चास अंचल के मौजा काण्ड्रा में 3.58 एकड़ सरकारी भूमि औद्योगिक विकास हेतु झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार को हस्तांतरित किया गया है। साथ ही चीरा चास थाना के निर्माण हेतु कुल 0.75 एकड़ भूमि गृह, कारा एवं आपदा विभाग को हस्तांतरित किया गया है। 

*कल्याण विभाग* अंतर्गत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत् वर्ष 2025-26 में 39 लाभुकों को 2 करोड़ 22 लाख 72 हजार रूपये का स्वारोजगार हेतु ऋण की स्वीकृति दी गई एवं वनाधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत 11 सामुदायिक पट्टा के तहत् 2092 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही अनु.जाति, अनु.जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग अंतर्गत 67,395 छात्र/छात्राओं को कुल 13 करोड़ 10 लाख 43 हजार 500 रू. का छात्रवृति प्रदान किया गया है तथा अनु जनजातियों के लिए 4 करोड़ 29 लाख की लागत से कुल 23 मांझी हाउस का निर्माण भी कराया गया है। जिला परिवहन विभाग अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 20388 चालकों को अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया है एवं 37425 वाहनों का निबंधन किया गया है। साथ ही हिट एण्ड रन योजना के तहत् जिला में सड़क दुर्घटना में कुल 91 मृत आश्रितों को 2 लाख रू. प्रति आश्रित की दर से आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है एवं झारखंड गुड समेरिटन पालिसी 2020 के तहत् सड़क दुर्घटना में पीड़ित को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने हेतु कुल 23 अच्छे मददगार को 25 हजार रू. से सम्मानित किया गया है।

बोकारो जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां कार्य करने वाले कम्पनियों द्वारा *सी.एस.आर. मद* से ग्रामीण क्षेत्रों में एवं जनता के हितार्थ महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। इसी दिशा में जिला में सी.एस.आर. मद से दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्राई साईकिल का वितरण किया गया है एवं 12 स्वास्थ्य केन्द्रों का नवीनीकरण एवं उन्नयन किया जा रहा है। 

आपदा प्रबंधन अंतर्गत जिला में वर्तमान वित्तीय वर्ष में बज्रपात के दौरान मृत 12 व्यक्तियों के आश्रितों को कुल 48 लाख रूपये एवं सड़क दुर्घटना में मृत 74 व्यक्तियों के आश्रितों को 74 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग* के द्वारा जिला में समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसके तहत् कुल 407 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

11 प्लाटूनों ने परेड में लिया हिस्सा

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर परेड में *कुल 11 प्लाटूनों* ने हिस्सा लिया। जिसमें *सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, झारखंड आर्म्ड पुलिस फोर्स (जैप – 4), जिला बल पुरुष, जिला बल महिला, गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरूष, चौकीदार महिला, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालक) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालिका) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चास एवं दी पेंटाकोस्टल एसेंबली स्कूल का प्लाटून शामिल हुआ। मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास – चंदनकियारी की छात्राओं द्वारा बैंड डिस्पले* किया गया। मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटूनों क्रमशः चौकीदार पुरूष, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास एवं जिला बल महिला की अगुवाई कर रहे प्लाटून कमांडर को *माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्री योगेंद्र प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र श्री आनंद प्रकाश, डीआइजी सीआरपीएफ, उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज हरविंदर सिंह आदि द्वारा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। 

विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियां

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों (चास नगर निगम चास, कृषि विभाग, गव्य -पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभा, मत्स्य विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी, परिवहन विभाग, अग्निशमन सेवा, भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जिला गंगा समिति, जिला समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आदि) ने क्रम वार अपने–अपने विभाग में संचालित योजनाओं/उपलब्धियों की झांकी निकाली। झांकियों में प्रथम स्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला गंगा समिति, परिवहन विभाग ने, द्वितीय स्थान शिक्षा, आपूर्ति, मत्स्य विभाग एवं तृतीय स्थान समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस ने अर्जित किया। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा शिल्ड देकर पुरस्कृत* किया गया। 

आंदोलनकारी/खिलाड़ियों/बहादुर बच्चों को किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री, उपायुक्त आदि ने बेहतर कार्य करन वाले सेविका – सहायिका, खिलाड़ियों, चिकित्सक, आशा दीदी, बहादुर बच्चों आदि को प्रशस्ति पत्र – शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, झारखंड आंदोलन में अपनी महत्ती भूमिका अदा करने वाले 05 झारखंड आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया।

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में फहराया झंडा 

उपायुक्त ने गोपनीय व समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन 77 वें. गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा* ने गोपनीय कार्यालय – समाहरणालय परिसर एवं रेड क्रास भवन में झंडोत्तोलन किया और तीरंगे को सलामी दी। मौके पर सभी वरीय अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में *पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने अपने आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा ने अपने गोपनीय कार्यालय परिसर – अनुमंडल कार्यालय चास – बाजार समिति चास, एनडीसी प्रभाष दत्ता ने बोकारो परिसदन परिसर एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने सूचना भवन कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। वहीं, बेरमो चिल्ड्रेन पार्क में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मकेश मछुआ ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बीडीओ/सीओ ने झंडोत्तोलन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *