Ranchi News: जन्म प्रमाण पत्र मामले ने खड़े किए गंभीर सवाल, आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के नाम पर जारी तीन-तीन जन्म प्रमाण पत्र
Ranchi News: झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के नाम पर तीन-तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले पर भाजपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के नाम पर तीन-तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले पर भाजपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इस घटना को झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक चिंताजनक उदाहरण बताया है। श्री साह ने कहा कि रांची नगर निगम में आम नागरिकों को अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महीनों दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण न जाने कितने बच्चों का स्कूल में दाखिला तक नहीं हो पाता। वहीं, दूसरी ओर प्रभावशाली अधिकारी अपने रसूख का इस्तेमाल कर नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।