Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा–भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माना लगा कर जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार
Ranchi News: बाबूलाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को झारखंड सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।