Ranchi Crime News: शुक्रवार यानी 20 दिसम्बर की रात 10ः57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। घटना 20 दिसंबर की रात 10ः50 बजे की है।
न्यूज, इंप्रेशन, संवाददाता Ranchi: शुक्रवार यानी 20 दिसम्बर की रात 10ः57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। घटना 20 दिसंबर की रात 10ः50 बजे की है। जिसमें प्रिंस राज कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे। जैसे ही प्रिंस अपनी गाड़ी में बैठे, वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस की गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। ऐसे मे प्रिंस राज सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया, जिसमें से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया। उनके हाथों में धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी में बैठ गए। जिसके बाद प्रिंस वहां से अपने आवास के लिए निकल गए। चार अपराधियों ने किया पीछा चार अपराधियों ने दो वाहनों से प्रिंस राज का पीछा किया और कडरू पुल पर प्रिंस की गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रिंस अपनी जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे। ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए। इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले, तभी रस्ते में अपराधियों ने उनके कार पर पत्थर से हमला किया जिससे उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया।
कैमरे में कैद है सभी तस्वीरें इस घटना की सभी तस्वीरें कार में लगे कैमरे में कैद हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने में लिखित दिया गया हैं, लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस का डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना के क्षेत्र के मामले को लेकर केस फंसा हुआ हैं, प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की हैं कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्यवाई की जाए। वीडियो व तस्वीरों में साफ है कि किस तरह बेखौफ़ अपराधियों ने राजधानी रांची में बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।