GGPS Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो में गुरु नानक देवजी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित

GGPS Bokaro: बोकारो शहर के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 के बहुउद्देशीय सभागार में गुरु नानक देवजी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन, विजेताओं को दिया गया नगद पुरस्ककार।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो शहर के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS Bokaro) सेक्टर 5 के बहुउद्देशीय सभागार में गुरु नानक देवजी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में गुरु नानक देवजी के जीवनी, मानवता के गुण, उपदेश, स्त्री जाति के प्रति सम्मान, सच्चा आचरण, धर्म प्रचार के लिए यात्राएं आदि विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चार राउंड में संपन्न प्रश्नोत्तरी
कार्यक्रम में चार ग्रुप में तीन-तीन बच्चों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम चार राउंड में संपन्न किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बौद्धिक शक्ति होती है विकसित
विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही। उन्होंने सभी दस गुरुओं के बारे में जानकारी लेने की बात भी कहीं। जीजीईएस सचिव एसपी सिंह जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों के बौद्धिक शक्ति विकसित होती है। बाल दिवस, भगवत गीता पर भी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। मौके पर माध्यमिक वर्ग की उपप्राचार्या सुमन नांगिया, प्राथमिक वर्ग की प्रभारी स्मृति बोहरा सहित विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें। मंच संचालन शिक्षिका हरप्रीत कौर व सुनीता सिंह ने किया।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम सुमन कुमारी 8जी, आकांक्षा मिश्रा 9आई, श्रीशक्ति 8ई,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आयुष कुमार 11ई, आयुष राज 8सी, स्निग्धा यादव 7डी, सभी प्रतिभागियों को क्रमशः 2100 रूपये, 1500 रूपये, 1100 रूपये व 750 रूपये राशि पुरस्कार के रूप में जीजीईएस कमेटी के कार्यवाही सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *