Bokaro: बोकारो जिले के कुल 1755 बूथों पर किया गया एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को
Bokaro: बोकारो जिले के चार विधानसभा बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो, गोमिया के 1581 बूथों व डुमरी के 174 यानि कुल 1755 बूथों पर एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची के प्रारूप का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के चार विधानसभा बूथों सहित डुमरी विधानसभा के कुछ बूथों को मिलाकर कुल 1755 बूथों पर एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपाय़ुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बोकारो जिले के बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो, गोमिया विधानसभा के 1581 बूथ और डुमरी विधानसभा के 174 बूथों पर एक साथ मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया।
बूथ संख्या 416 से 438 तक किया निरीक्षण
उपाय़ुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय एसबीएस चास स्थित मतदान केंद्र संख्या 416 से लेकर मतदान केंद्र संख्या 438 तक निरीक्षण किया। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से एकीकृत मतदाता सूची उपलब्ध होने की जानकारी ली गयी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की शुरूआत हो गई है। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार करने में बीएलओ की अहम भूमिका है। इसके अलावा डीसी ने चास प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलडीह मतदान केंद्र संख्या 533 व 534 और सेक्टर 12 बी स्थित मतदान केंद्र सामुदायिक भवन केंद्र का भी जायजा लिया।

