Bokaro: राष्ट्रीय जनता दल बोकारो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकाला शव यात्रा, विश्वासघात रीति-रिवाज से शव को जलाया। नेताओं ने की मांग विश्वासघात नेता को मरणोपरांत भारत रत्न से किया जाए सम्मानित।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बिहार में नीतीश कुमार का महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के पाले में जाने के बाद राजद का विरोध जारी है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रीय जनता दल बोकारो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। उसके बाद सोमवार को पार्टी का आक्रोश नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाला। कंधे पर लेकर घुमाया अर्थी को राजनैतिक शव को बकायदा नहलाया गया, रंथी को फूल माला से सजा गया। राजद नेताओं ने अर्थी को कन्धा देते हुए, सेक्टर नाईन राजद कार्यालय से पैदल यात्रा करते हुए शहर के सिटी सेंटर पहुंचे, यहां से सेक्टर 4 गांधी चौके पहुंचे, जहां विश्वासघात विधि-विधान के तहत शव को जलाया गया। जिलाध्यक्ष बुद्धनारायण यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का कारनामा भारतीय राजनीति के इतिहास में काले अक्षरों मे लिखा जाएगा। इतना बड़ा राजनैतिक विश्वासघाती भारत की धरती पर शायद ही कभी पैदा हुआ हो।
तीव्र गति से रंग बदलने वाला एक नई प्रजाति के नेता प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वासघात में, मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाय, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी भी इससे सीख लेकर विश्व में इनसे भी बड़ा राजनैतिक विश्वास घाती बन सके। श्री चौधरी व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की इस राजनैतिक गद्दारी व बिहार की जन भावनाओं के कत्ल के जुर्म में उन्हें और उनके आका मोदी की पार्टी को चुनाव के ब्रह्मास्त्र से छेद कर राजनैतिक परलोक पहुंचाने की कृपा करें। नेता द्वय ने कहा कि गिरगिट से भी ज्यादा तेजी और तीव्र गति से रंग बदलने वाला नीतीश एक नई प्रजाति के जन्तु हैं। लगाते रहे मुर्दाबाद के नारे राजनैतिक शव को कन्धा देते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र का हत्यारा नीतीश कुमार, मुर्दावाद का नारा लगाते रहे। शव यात्रा में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस नारे को दोहराते रहे। साथ ही भाजपा के घिनौने चाल व चरित्र को भी लोगों ने जमकर कोसा।
शव यात्रा में ये हुए शामिल शव यात्रा में महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, वरीय उपाध्यक्ष सीताराम यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष गिरी, महासचिव अशोक यादव, सुदर्शन सिंह, जनार्दन कुमार, अजय गुप्ता, मोहम्मद शमीम, रमाकांत शाह, राजदेव पाल, इन्द्रजीत कुमार, परशुराम यादव, मनोज यादव, उमाशंकर राय, अरविंद राय, दिनेश सिंह, राजनाथ राय, रामशीष यादव, संटू कुमार, सातो, कृष्ण यादव, अनिक उदय सहित अन्य शामिल थे।