Bokaro : पिछरी में सड़क हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
Bokaro के फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में रविवार पेटरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछरी में बीडीए कालेज के समीप सड़क हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो के फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में रविवार को पेटरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछरी में बीडीए कालेज के समीप सड़क हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक बाइक पर था। इसी दौरान बीडीए कालेज के समीप स्क्रैप लदे वाहन से खुद की टक्कर होने से बचाने के क्रम में अनियंत्रित हो गया। खुद ही बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पोतन गिरि बोकारो के कुर्मीडीह का रहने वाला बताया जाता है। वह दामोदर हिन्दुस्तान पुल से सटे पेट्रोल पंप का कर्मी बताया जाता है। यह पेट्रोल पंप पेटरवार थाना क्षेत्र में पड़ता है।