Palamu News : आक्रोशित राजद, जेएमएम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका गृह मंत्री का पुतला

Palamu News : राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान से राजद, झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Palamu (Harharganj): राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान से राजद, झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अररुआ खुर्द कॉलेज मोड़ पर शुक्रवार शाम को गृह मंत्री का पुतला दहन किया। गृह मंत्री से आंबेडकर पर दिए गए बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

आंबेडकर हमारे महान आदर्श पुरुष

राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता कॉलेज मोड़ पर जुटे और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। अमित शाह मुर्दाबाद के साथ ही डॉ आंबेडकर और संविधान जिंदाबाद नारे लगाए। इस दौरान नेताओं ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर हमारे महान आदर्श पुरुष हैं। किसी के आदर्श पर जिस तरह का बयान देश के गृह मंत्री ने दिया है वह घोर निंदनीय है।

अशोभनीय बयान की घोर निंदा

महागठबंथन उनके अशोभनीय बयान की घोर निंदा करती है। कहा कि तमाम वंचित वर्ग, शोषित, पीड़ित वर्ग के लोग पूजा करते हैं। गृह मंत्री ने उनको लेकर जो बयान दिया है वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांगेंगे भारत की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। मौके पर राजद वरिष्ठ नेता बुधन सिंह यादव, राजद कार्यकर्ता सह समाजसेवी छोटेलाल गुप्ता, लखन यादव, महादेव यादव, दीपक यादव, सूरज यादव, कपिलदेव यादव, उमा यादव, त्रिपुरारी राम, मो. आविद, मो. इमरान खान, फहीम अख्तर, कादिर हुसैन, गुलाम गोस,अवधेश मेहता, झामुमो के अमित सिंह, कांग्रेस के राघव सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *