संगठनों से जुड़कर महिलाएं बन रही है स्वावलंबी, सवार रही है जिंदगी : योगेन्द्र
•मंजूरा आजीविका महिला संकुलन केन्द्र ने किया वार्षिक आम सभा का आयोजन
•महिलाओं की दशा व दिशा में बेहतर बदलाव
अशोक महतो
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Kasmar: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंजूरा आजीविका महिला संकुलन केन्द्र ने रविवार को बिनोद बिहारी महतो स्मारक महाविद्यालय सपाहीटांड के प्रांगण में वार्षिक आम सभा सह महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य समन्वय समिति सदस्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेन्द्र प्रसाद महतो शामिल हुए।
इस मौके पर महतो ने कहा कि महिलाएं अब महिला समितियों, ग्राम महिला संगठनों से जुड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं, जो इन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं। इससे महिलाओं की दशा और दिशा में बेहतर बदलाव हुआ है। महिला दीदियों के इस पड़ाव में वे शुरू से यथासंभव सहयोग करते आए हैं।
समर्पण से बनाया है आसान राह
प्रंखड प्रमुख नियोती कुमारी कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की राह को महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और समर्पण से आसान बनाया है। इसके लिए सभी महिला दीदी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर संकुलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला दीदियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया ममता देवी ने समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, यशोदा देवी, रीना, शबनम खातून, अख्तरी खातून, सरीता देवी, पुनम देवी, रीता देवी, फाल्गुनी देवी, आशा देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, रिना देवी, सरूबाला देवी समेत अन्य मौजूद थे।