Navratri Mahanavami 2023: नवरात्रि के नौवें दिन पूजा पंड़ालों व मंदिरों में सिद्धिदात्री की पूजन, शाम में पड़ालों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

Navratri Mahanavami 2023: 23 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन था। नवरात्रि के नौवें दिन पूजा पंड़ालों, मंदिरों व घरों में सिद्धिदात्री की पूजा की गयी। इस दिन संपूर्णता के लिए लोगों ने हवन किया। कन्याओं को भोजन कराया व आशीष लिए।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : 23 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन था। नवरात्री (Navratri Mahanavami ) के नौवें दिन पूजा पंड़ालों, मंदिरों व घरों में सिद्धिदात्री की पूजा की गयी। इस दिन संपूर्णता के लिए लोगों ने हवन किया। मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।


पंड़ालों व मंदिरों में भक्तों का सैलाब
बोकारो नगर व चास में शारदीय नवरात्रि के नौंवे दिन विभिन्न पंडालों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर सुख शांति समृद्धि की कामना की। बोकारो नगर के सेक्टर दो, सेक्टर नौ बैशाली मोड़ व गाय़त्री मंदिर स्थित मैदान, सेक्टर 9 पटेल चौक व सेक्टर 12 के पूजा पंड़ालों में भक्तों का सैलाब देखा गया।


मेले में किया मनोरंजन, की खरीदारी

सेक्टर दो व सेक्टर नाईन बैशाली मोड़ में मिनी बाजार के कारण भारी भीड़ होती है। देर रात तक पंड़ालों में लोगों को आना-जाना जारी रहा। तरह-तरह के झूलों का लोगों ने मजा लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह की चीजें थी। दुकानों पर खरीदारी करते लोग नजर आए। जलेबी, गोलगप्पा व चाट की दुकानों पर भारी भीड़ का नजारा देखा गया।
सड़क रहा गुलजार
बोकारो शहर की सड़के भीड़ के चलते देर रात तक गुलजार रहा। रूट में बदलाव के कारण लोगों को पंडाल तक पहुंचने में करीब आधे से एक किमी की दूरी तय करनी पड़ी। एक किमी तक सड़कों पर चार पहिया वाहानों की कतार देखी गयी। सड़कों पर युवाओं की टोली हो हल्ला कर मस्ती करते नजर आएं। बोकारो शहर वासियों के साथ पंड़ालों ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गयी।


कहीं अक्षरधाम की मंदिर तो कहीं कोलकता का इस्कॉन मंदिर
नगर के सेक्टर 9 वैशाली मोड में कोलकाता का इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 9 गायत्री मंदिर मैदान स्थित पेरिस का म्यूजियम, सेक्टर 2सी में वृंदावन का प्रेम मंदिर, सेक्टर 12 में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, सेक्टर 4 ई सुभाष क्लब में संसद भवन, सेक्टर 4एफ पूजा पंडाल में चंद्रयान 3 का आकर्षक दृश्य, सेक्टर 5सी में विश्वनाथ मंदिर का आकार दिखा। सेक्टर 9 गायत्री मंदिर मैदान में बने भव्य पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की विद्युत संचालित प्रतिमा नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


कन्याओं को कराया भोजन, पूजा पांव
चीरा चास स्थित श्रीश्री दुर्गापूजा समिति प्राप्ति एस्टेट पंडाल में आवास परिसर के लोगों ने कन्याओं के पैरों को हाथों से धोएं, भोजन कराएं और कन्याओं को दक्षिणा उपहार देकर, उनके पैर छूकर आशीष लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *