National School Archery Competition : झारखंड की मेजबानी में 6 जनवरी से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का होगा आगाज़

National School Archery Competition : झारखंड की मेजबानी में 6 जनवरी से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का होगा आगाज़

 

National School Archery Competition : 6 जनवरी से खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज होगा। 33 राज्यों एवं इकाइयों से 338 बालक व 301 बालिका खिलाड़ियों के साथ 134 कोच एवं मैनेजर होंगे आयोजन में शामिल।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेज़बानी में मंगलवार से खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज होगा। यह राष्ट्रीय खेल आयोजन दिनांक 6 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 33 राज्यों एवं इकाइयों से कुल 338 बालक एवं 301 बालिका खिलाड़ियों के साथ 134 कोच एवं मैनेजर भाग लेंगे।

प्रतिभागियों का आगमन 4 जनवरी से प्रारंभ

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आगमन 4 जनवरी से ही प्रारंभ हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से रांची पहुँच रहे तीरंदाजी खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन एवं बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पूरे झारखंडी रीति-रिवाज के अनुसार पढ़िया पहनाकर भव्य स्वागत किया जा रहा है। सभी टीमों का पंजीयन खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वीआईपी प्रवेश द्वार हॉल में किया जा रहा है, जहाँ खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों के साथ संलग्न सभी प्रमाण-पत्रों की सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है। साथ ही SGFI की टीम द्वारा खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के भोजन, आवासन, चिकित्सा, परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *