National Lok Adalat : बोकारो के न्याय सदन व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन। लोक अदालत में किया गया 1,52,313 वादों का निष्पादन।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bokaro : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर शनिवार को बोकारो के न्याय सदन व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,59,222 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया, जिसमें से 1,52,313 वादों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत का उदघाटन पीडीजे सहित उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे, श्रम न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी अनुज कुमार, डीएफओ रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सुलह तरीके से वादों का हो रहा निस्तारण इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर सरल व सुलह तरीके से वादों का निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से वादों निष्पादित होता है। उनके बीच कोई भी मन मुटाव नहीं रहता है। इसमें दोनों पक्षो की जीत होती है। 25 बेंच का किया गठन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीभा रंजना लकड़ा ने बताया कि वादों के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में 15 और अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में 10 बेचों का गठन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,59,222 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया, जिसमें से 1,52,313 वादों का निष्पादन हुआ। जिसमें समझौता राशि 1,64,58,64,870 हुई।
ये थे मौजूद
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी लुसी सोसेन तिग्गा, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण सहित अन्य मौजूद थे।