Bokaro: घरेलू विवाद में बेटे ने चाकू मारकर ले ली पिता की जान, हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार
•घटना शनिवार की देर रात घटी, सदस्य सोने की कर रहे थे तैयारी
•मृतक पुत्र को शादी के बाद अलग रहकर घर-परिवार चलाने को बोला करता था।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग बंगाली पाड़ा में बीती शनिवार की देर रात पृथ्वी सिंह ने अपने पिता जनार्दन सिंह की चाकू मारकर जान ले ली। घटना शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे की है। जब घर में सभी सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी मृतक जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र पृथ्वी सिंह ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। शोर-शराबा सुन घर के अन्य सदस्य व पड़ोसी पहुंचे। जनार्दन सिंह जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। परिजन उठाकर बोकारो जनरल अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक था रिक्शा चालक
घटना की सूचना पाकर पुलिस मृतक के घर पहुंची। आरोपी पुत्र पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक जर्नानद सिंह के भतीजा अरुण कुमार सिंह के अनुसार रात के अंधेरे में चाकू से वार किया गया। पहले से ही घर में घरेलू विवाद चल रहा था। इसमें हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक जनार्दन सिंह रिक्शा चालक था। रिक्शा चला कर जीवन चला रहा था। उसका पुत्र पृथ्वी सिंह मजदूरी का काम करता था। मृतक अपने पुत्र को शादी के बाद से ही अलग रहकर घर-परिवार चलाने को बोला करता था। इस कारण पिता व पुत्र के बीच लगातार विवाद चल रहा था।