Ramgarh: झामस गरीबों व मजदूरों के अधिकारों के लिए 15 नवंबर को अधिकार यात्रा व 30 नवंबर तक भाजपा हटाओ, देश बचाओ पद यात्रा कार्यक्रम

Ramgarh: सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा रामगढ़ जिला कमेटी 15 से 30 नवंबर तक अधिकार यात्रा अभियान संचालित करेगा। इस अभियान में ’भाजपा हटाओ देश बचाओ’ नारे के साथ पद यात्रा भी किया जाएगा। अलग-अलग नेता करेंगे अलग-अलग जगहों पर अगुवाई।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ramgarh: सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा रामगढ़ जिला कमेटी 15 से 30 नवंबर तक अधिकार यात्रा अभियान संचालित करेगा। इस अभियान के दौरान ’भाजपा हटाओ देश बचाओ’ नारे के साथ पद यात्रा भी किया जाएगा। झामस की जिला कमेटी की रामगढ़ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। देवकीनंदन बेदिया की अध्यक्षता में बैठक की गयी थी। बैठक में बिगेन्द्र ठाकुर, नरेश बडाईक,नागेश्वर मुंडा,रामबृक्ष बेदिया,सोहन बेदिया, शैलेन्द्र बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, लालकुमार बेदिया, अनोद बेदिया व भाकपा-माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया उपस्थित थे।

बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं पर विचार विमर्श की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले में आदिवासियों की भू-वापसी आदेश के बाद भी दखल दिहानी नहीं कराया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का खुलम-खुला उल्लंघन किया जा रहा है। मनरेगा के तहत ग्रामीण मजदूरों को न काम दिया जा रहा है और ना ही भत्ता। गरीबों का राशन दो महीने का गायब कर दिया गया। साथ ही राशन वितरण में घोर अनियमितता बरती जा रही है।

पद यात्रा अभियान के दौरान की सात सूत्री मांग
1-जो जहां बसे हैं, वहां मुकम्मल सर्वे के आधार पर नया वास-आवास कानून लाने, सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन व पक्का मकान, हाउसिंग राइट को संवैधानिक दर्जा देने।
2-मनरेगा में 200 दिन काम, 600 रुपए दैनिक मजदूरी व समय पर मजदूरी भुगतान करने।
3-सभी बुजुर्गों, विकलांगों व विधवाओं को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने।
4-शिक्षा-स्वास्थ्य के अधिकारों के साथ दलितों-आदिवासियों, मजदूरों व गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने।
5-दलित-आदिवासियों व अकलियतों को सम्मान व अधिकारों की गारंटी देने।
6-मुफ्त राशन, दाल व तेल की गारंटी देने।
7-वनाधिकार कानून की गारंटी देने।

15 नवंबर को अलग-अलग अगुवाई में पदयात्रा

-मांडू प्रखंड़ के नया मोड़ से कुजू, मुरपा, आरा-सारुबेड़ा पहुंच कर बिरसा मुंडा मूर्ति में माल्यार्पण व सभा की जाएगी। जिसकी अगुवाई लाली बेदिया, महादेव मांझी, जयवीर हंसदा, करमा मांझी करेंगे।
-अरगड्डा बिरसा मोड़ में माल्यार्पण कर अरगड्डा बाजार टांड तक पद यात्रा। अगुवाई भुनेश्वर बेदिया, लालचंद बेदिया, जयनंदन गोप, रामबृक्ष बेदिया, लाका बेदिया, सरयू बेदिया, लालकुमार बेदिया करेंगे।
-भुरकुंडा हुडूंग गढ़ा से मतकमा चौक होते हुए बिरसा चौक में माल्यार्पण। नेतृत्व करेंगे नरेश बड़ाईक, सरजू मुंडा, मनोज मांझी, सोहन बेदिया व भुनेश्वर बेदिया।
-घुटूवा सेकेंड गेट से हेहल अंबवा टांड पहुंच कर बिरसा मुंडा की मूर्ति का स्थापना व अनावरण। नागेश्वर मुंडा,नीता बेदिया, बृजनारायण मुंडा, तृतियाल बेदिया नेतृत्व करेंगे।
-सोसो से ईचातू होते हुए दुलमी बाजार टांड तक पद यात्रा किया जाएगा। जिसकी अगुवाई बिगेन्द्र ठाकुर, लालचंद ठाकुर करेंगे।
16 नवंबर से 30 नवंबर तक भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *