Bokaro: बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ को मिली पूर्ण संघ की मान्यता, अध्यक्ष बने मनीष व सचिव संजीव

Bokaro: झारखंड बास्केटबॉल संघ द्वारा बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ को पूर्ण और स्थायी संघ की मान्यता दी गयी। जिसके अध्यक्ष बने मनीष व सचिव संजीव।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: शुक्रवार को बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की बैठक की गई। इस मौके पर झारखंड बास्केटबॉल संघ के महासचिव जय प्रकाश सिंह व पर्यवेक्षक तकनीकी समिति के चेयरमैन मो आरिफ आफताब मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मनीष सिंह ने की।
झारखंड बास्केटबॉल संघ के महासचिव जय प्रकाश सिंह व मो आरिफ आफताब ने बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की सभी सकारात्मक गतिविधियों को देखते हुये झारखंड ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त झारखंड बास्केटबॉल संघ द्वारा बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ को पूर्ण और स्थायी संघ की मान्यता दी।
बास्केटबॉल की गतिविधियों की दी जानकारी दी
संघ के महासचिव जय प्रकाश सिंह ने बोकारो सहित झारखंड में बास्केटबॉल खेल के विकास के लिए सुझाव दिए और भविष्य में बास्केटबॉल के कई गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार व उनके सम्मानित सदस्य के नेतृत्व में बास्केटबॉल का सकारात्मक विकास होगा। मनीष सिंह को अध्यक्ष, संजीव कुमार को सचिव, बिनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, निखिल ओझा, सुधीर कुमार सिंह, विजय कुमार मिंज व मनोज दुबे को सम्मानित कार्यकारी सदस्य मनोनित किया गया। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, राम लखन मिस्त्री, रण विजय ओझा व सौरभ सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *