Dhanbad: लोकसभा व झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठन को मज़बूत करने के लिए आप ने धनबाद में पदाधिकारियों की बैठक
Dhanbad में आम आदमी पार्टी के धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के पदाधिकारियों की हुई बैठक। आगामी लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मज़बूत करने को लेकर किया गया मंथन।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Dhanbad: गांधी सेवा सदन में आम आदमी पार्टी धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह मौजूद थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश मौजूद थे।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इंडिया गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के दो से तीन सीटों पर पार्टी अपनी दावेदारी मजबूती के साथ करेंगी। इसके लिए उन सीटों पर बूथ स्तर पर तेजी से काम करने की जरुरत है। कहा कि संगठन विस्तार के साथ जनसमस्याओं को उठाने और दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, तीर्थयात्रा आदि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।
आम लोगों की समस्या उठाना चाहिए
प्रदेश उपाध्यक्ष चौबे ने कहा कि हमें आम लोगों की समस्या उठाना चाहिए। इससे संगठन तेजी से बढेगा। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि संगठन को पूरे झारखंड में मजबूत करने के लिए तैयारी करनी होगी। साथ ही गरीब और मजबूर लोगों की मदद करने की जरूरत है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि एक सिस्टम के तहत हरेक विधानसभा में बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन में लोकसभा में तभी हिस्सेदारी मिलेगी।
बैठक में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश समिति सदस्य मेहबूब आलम, राजेश कुमार सिंह, धनबाद जिला संयोजक अशोक महतो, बोकारो जिला संयोजक अखिल महतो, महेंद्र सिंह, आनंद मंडल, सुश्री रेहाना अंसारी, अभिषेक सिन्हा, महबूब अंसारी, सत्येंद्र कुमार, नरुल रजा, आजाद तिवारी समरेंद्र पासवान और सुखदेव कुमार मिश्रा सहित अन्य ने अपने विचार रखे।संचालन धनबाद जिला संयोजक अशोक महतो ने किया।