Mantri Yogendar Prasad: खांजो नदी तट पर झामुमो जिला समिति का वनभोज सह मिलन समारोह, मंत्री योगेंद्र ने कहा–जनता के लिए सिपाही की तरह काम करता रहूंगा

Mantri Yogendar Prasad: झामुमो जिला कार्य समिति की ओर से रविवार को जैना स्थित खांजो नदी तट पर वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: झामुमो जिला कार्य समिति की ओर से रविवार को जैना स्थित खांजो नदी तट पर वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वछता विभाग सह उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक थे।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद सभी को नव वर्ष व सोहराय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने‌ जो निर्णय लिया है, उसे सिपाही की तरह खड़ा रहकर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभा सीटों से महागठबंधन प्रत्याशियों को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी नपेंगे
जिले के पदाधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई बहाना नहीं चलेगा। सरकार रोड मैप तैयार कर रही हैं। जिससे जनता अपनी समस्या सीधे तौर पर संवाद के मध्य से रखेंगे। शिकायत के आधार पर पदाधिकारी जो जनता के कल्याणकारी कार्यो से अच्छादित करवाने में ना नुकूर करेंगे व शिथिलता बरतेंगे, वे सीधे नपे जाएंगे।

सरकार की उपलब्धि पर जनता ने दूसरी बार सरकार बनाया
चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि वर्ष 2019 से 2024 के हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धि व विकास कार्यों के आधार पर ही जनता ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इसके लिए उन्होंने जनता के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने की। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने किया।

बेरमो टाइगर फोर्स का किया गया गठन
समारोह में बेरमो टाइगर फोर्स का गठन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष रजवार, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, बीके चौधरी, राजू महतो, मोहम्मद हसन, फियाज आलम, विश्वनाथ महतो, घुनु हांसदा, मदन महतो, अम्बिका देवी, बबिता देवी, शांति देवी, प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी सहित अन्य शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के सक्रिय जिला कार्य समिति सदस्य सरजू मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *