महिलाएं हो रही सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वावलंबी, पुरुषों का कर रही बराबरी
•अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कसमार, मधुकरपुर व खैराचातर में कार्यक्रम
अशोक महतो
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Kasmar: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आजीविका महिला संकुलन केन्द्र कसमार, मधुकरपुर व खैराचातर की ओर से सोमवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन, खैराचातर महिला प्रशिक्षण केंद्र व मधुकरपुर पंचायत भवन के सामने वार्षिक आम सभा सह महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर कार्यक्रम का उद्घाटन अलग अलग मुख्य अतिथियों ने किया। कसमार संकुल में मुख्य अतिथि राज्य समन्वय समिति सदस्य सह मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेन्द्र प्रसाद महतो, प्रमुख नियोति कुमारी थी। राज्य समन्वय समिति सदस्य सह मंत्री ने कहा कि महिलाएं अब महिला समितियों, ग्राम महिला संगठनों से जुड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं, जो इन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं। इससे महिलाओं की दशा और दिशा में सुखद बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला दीदियों के इस पड़ाव में वे शुरू से यथासंभव सहयोग करते आए हैं और आगे भी हर संभव सहयोग करते रहेंगे।
महिलाओं ने मेहनत से बनाया आसान राह
प्रंखड प्रमुख नियोती कुमारी कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की राह को महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और समर्पण से आसान बनाया है। इसके लिए सभी महिला दीदी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान महिला दीदियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया। मौके पर पंसस मंजू देवी, प्रिया देवी, सिकंदर कपरदार, मिथलेश महाराज, नंदन राज, मोबीन अंसारी, जेएसएलपीएस के सीसी अशोक कुमार महतो, बीजेपी यशोदा देवी, टीआरपी चांदनी देवी, किरण देवी, लखी मसीह,जयोती देवी, लक्ष्मी, देवी, संपा मुखर्जी, आशा देवी, फुलकुमारी सरिता सहित अन्य मौजूद थे।