Lok Janshakti Party News : लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में भी लड़ेगी विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान

Lok Janshakti Party News : केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बोकारो में कहा कि झारखंड की विधानसभा सीटों के लिए एनडीए नेतृत्व से बात चल रही है। यदि सीटों के निर्धारण सकारात्मक रहे तो एनडीए के साथ मिलकर झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, अन्यथा अकेले दम पर चुनाव लड़ने का विकल्प अपनाया जाएगा।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बोकारो में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। झारखंड की विधानसभा सीटों के लिए एनडीए नेतृत्व से बात चल रही है। यदि सीटों के निर्धारण सकारात्मक रहे तो एनडीए के साथ मिलकर झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, अन्यथा अकेले दम पर चुनाव लड़ने का विकल्प अपनाया जाएगा। सड़क मार्ग से रांची से धनबाद जाने के क्रम में वे कुछ देर तक बोकारो के नया मोड़ में रुके थे, जहां उन्होंने न्यूज इंप्रेशन से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सशक्त जनाधार है। इसलिए झारखंड के आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए से सीटों का दावा करने के साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से की जा रही है।

बोकारो के नया मोड़ में किया गया भव्य स्वागत

बोकारो के नया मोड़ में केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया। यहां पार्टी के बोकारो जिला प्रभारी रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान ने नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।

स्वागत करने वालों में यह लोग थे शामिल

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बोकारो में स्वागत करने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह एवं आइटी सेल के जिलाध्यक्ष निखिल प्रशांत सहित संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, प्रेमचंद कुमार, सत्येंद्र यादव, प्रेम कुमार राय, धनजी शर्मा, रमेश पाठक, मांगू दास, सुमीत कुमार, परमेश्वर कुमार, गौरव सिंह, जीपी सिंह, राजेंद्र पासवान, परमेश्वर कुमार मंजी राम, विक्की कुमार, अमरेश कुमार पासवान, कमल किशोर, वरुण कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, मंतोष कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *