Latehar News : 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर समेत JJMP संगठन के दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Latehar News: झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 

न्यूज इंप्रेशन 

 Latehar: झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश एवं एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित शामिल हैं। दोनों ने “नई दिशा” के तहत लातेहार पुलिस अधीक्षक सभागार में पलामू परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर एवं एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया ब्रजेश यादव गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के कठोकटवा गांव का निवासी है तथा लगभग 20 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था और उसके विरुद्ध बिशनपुर व चैनपुर थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

लातेहार जिले में शांति स्थापना की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम : आईजी शैलेन्द्र

अवधेश लोहरा लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बंदुवा गांव का निवासी है और उसके विरुद्ध भी 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। समर्पण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा ब्रजेश यादव को पांच लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा कार्यक्रम में दोनों उग्रवादियों के परिजन भी उपस्थित रहे। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि लातेहार जिले में शांति स्थापना की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इस वर्ष अब तक 21 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे जिले में उग्रवाद काफी कमजोर हुआ है। उन्होंने शेष उग्रवादियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस के निरंतर अभियानों और जनता के सहयोग से JJMP संगठन अब समाप्ति के कगार पर है। जिले में शांति और विकास स्थापित करने की दिशा में पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *