Korona Positive Case in Bokaro: बोकारो में मिला दो कोरोना पॉजिटिव केस, पहले दिन 239 नमूने की जांच

Bokaro Korona News : बोकारो जिले में पहले दिन दो कोरोना के मरीज मिले। पहले दिन 239 लोगों का किया गया जांच। सरकारी अस्पताल की ओर से जांच के लिए 237 नमूने लिए गए, वही प्राइवेट लैब में दो नमूने जांच किए गाएं।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले में कोरोना जांच शुरू होते ही कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं। बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये।

करीब दो साल बाद कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दिया है। दो पॉजिटिव मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर दो दिन पहले इससे निपटने के लिए सरकार के निर्देश पर जिले में मॉक ड्रिल कराया गया था। नमूने जांच शुरू होते ही कोरोना के केस सामने आने लगे।

 

बोकारो रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू 

बोकारो रेलवे स्टेशन सहित अन्य केंद्रों पर 239 लोगों के नमूने जांच किए गये। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्धारा बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से दूसरे शहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई। रैपिड एंटीजन जांच में सभी निगेटिव पाए गयें। एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट संदेहात्मक होने के कारण उन्हें आरटीपीसीआर जांच कराने को कहा गया। इस बावत प्रभारी सिविल सर्जन सह नोडल पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार को कुल 239 नमूने जांच किए गयें। सरकारी अस्पताल की ओर से 237 और निजी लैब में दो नमूनों की जांच की गयी। प्राईवेट जांच में दो पॉजिटिव पाए गये। दोनों के नमूने जांच बीते मंगलवार को लिए गये थे। बताया गया कि एक पॉजिटिव मरीज रांची रिम्स में और दूसरा बोकारो के एक निजी असपताल में भर्ती है।

नहीं लिया जा रहा है नमूना 

बोकारो जिले के सरकारी अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने नहीं लिए जा रहे हैं। फिलहाल रैपिड एंटीजन से ही जांच का काम चलाया जा रहा है। कई चिकित्सकों का कहना है कि नियमित और भरी संख्या में जांच किया जाए तो कोरोना और केस मिलेंगे। जानकार बताते हैं कि सरकार से अभी इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं आया है कि आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना कलेक्ट करने जाने वाले कर्मियों को जिस वाहन से भेजा जाएगा, इसका खर्च किस मद से दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *