Bokaro: विराट करम आखड़ा कार्यक्रम में जयराम ने कहा—गिरीडीह लोकसभा दीजिए, बदले में पारसनाथ व झुमरा देंगे 

Bokaro के कसमार प्रखंड के कुरको मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से विराट करम आखड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपनी भाषा संस्कृति को बचाएं, तभी हमारा बचेगा अस्तित्व।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

 Bokaro : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के कुरको मैदान में आयोजित विराट करम आखड़ा कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में युवक नजर आएं। इस मौके पर खतियान आंदोलनकारी जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरलाल महतो ने की। 

इस अवसर पर जयराम महतो ने कहा कि अपनी भाषा संस्कृति को बचाएं, तभी हमारा अस्तित्व बचेगा। उन्होंने करम परब की महत्ता को बताते हुए कहा कि करम परब में युवतियां अपनी जावा की रक्षा एक मां की तरह करती है, तो यहीं से जावा की मां के साथ साथ एक जीव की मां बनने की प्रशिक्षण की शुरुआत होती है। करम सिर्फ परब नहीं, बल्कि जीवन की हकीकत से यह हमें रूबरू कराती है। 

स्थानीय सांसद यहां के जंगल बेचने में लगे हैं

महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सत्ता को बचाये रखने के लिए देश की सारी संपत्ति अम्बानी एवं अडानी के हाथों सौंपने की तैयारी में लगे हैं। इसलिए हर हाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने साथियों को चुनकर दिल्ली भेजना होगा। उन्होंने कहा कि 2024 में गिरीडीह लोकसभा सीट जेबीकेएसएस को जितायें, बदलें में पारसनाथ व झुमरा देंगे। स्थानीय सांसद यहां के जंगल को बेचने में लगे हैं। 

मौके पर ये थे उपस्थित 

इस मौके पर झूमर कलाकार रेवती महतो, दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरलाल महतो, भुवनेश्वर महतो, मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो, कपिल राज, पंसस इंद्रजीत पांडेय, योगेश भारतीय, धनेश्वर महतो, प्रतिमा देवी, संयोति देवी, सुखदेव राम, अनिल महतो, सुबोध कुमार, रविंद्र महतो, सृष्टिधर महतो, ब्रजेश कुमार, योगेश्वर, बलदेव, गयाराम, रामवृक्ष महतो, धनेश्वर, पिंटू कुमार महतो, रोहित कुमार, ताराचंद, गौरी शंकर, नंदकिशोर, मुकेश कुमार, मंटू कुमार, योगेंद्र कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, सुबोध कुमार, प्रकाश कुमार महतो व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *