JUJ: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट कसमार प्रखंड कमेटी का गठन, शेखर शरदेंदू बने प्रखंड अध्यक्ष, रमेश चंचल सचिव
JUJ: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) से जुड़े बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक रविवार को बहादुरपुर में हुई।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) से जुड़े बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक रविवार को बहादुरपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जेयूजे के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने की। मौके पर संरक्षक साबिर अंसारी व मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष राहुल कुमार बसु मौजूद थे। बैठक में कसमार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शेखर शरदेंदू को अध्यक्ष एवं रमेश चंचल सचिव के रूप में चुने गये। इसके अलावा मौके पर ही कसमार प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। जिसमें हेमंत कुमार महतो को उपाध्यक्ष, विकास कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार महतो को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा सदस्य के रूप में कमलेश जायसवाल, राजेश्वर महतो, लालेंदू शेखर मुखर्जी, सुभाष महतो, अनिल महतो एवं जय प्रकाश प्रसाद महतो चुने गये।
जेयूजे विश्व स्तर के जर्नालिस्ट संगठन से संबद्ध
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि जेयूजे विश्व स्तर के जर्नालिस्ट संगठन से संबद्ध पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है। जिसमें झारखंड सहित बोकारो जिले के प्रखंडों में कमेटी गठित कर मजबूत किया जा रहा है। कसमार प्रखंड के बाद बोकारो जिले के अन्य सभी प्रखंडों में सदस्य बनाकर कमेटी गठित की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हक अधिकार से लेकर उनके सुख दुख में यह संगठन हमेशा भागीदार बनकर एक छत्रछाया की तरह सुरक्षा कवच का काम करेगा। इसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य करना है। इस दौरान आगामी 14 मार्च को जेयूजे के बोकारो जिला सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गयी। मौके पर पत्रकार अविनाश कुमार के अलावा अन्य कई पत्रकार मौजूद थे।
