JEE Main 2025: जेईई मेंस के दूसरे फेज में चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रर्दशन करते हुए बाजी मारी। 95 परसेंटाइल से अधिक 37 छात्र अब तक सफल, अतिन गौरव और अश्विन कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: जेईई मेंस के दूसरे फेज में चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रर्दशन करते हुए बाजी मारी। विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय का छात्र प्रियांशु राज (99.55) परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर रहा हैं जबकि अतिन गौरव (99.35) एवं अश्विन कुमार (99.33) परसेंटाइल लाकर क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे है।
77 से अधिक बच्चों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किये प्रियांशु राज, अतिन गौरव, अश्विन कुमार, रोहित राज (99.26), रजनीश कुमार (98.99), पुष्कर सिंह (98.85), आर्यन (98.84), सत्यम सोनी (98.80) , आदर्श रॉय (98.78), सौरव कुमार वर्मा (98.7) ,नारायण रॉय (97.92), प्रेम कुमार(97.88), अभय कुमार (97.48), ईशान देव (97.0), शिवम (97),शिवम रंजन (97), सक्षम कुमार (96.6) , आलोक राज (96.4), सात्विक कुमार मेहता (96.33), ऋषि प्रशाद (96.44), प्रियांशु माझी (96.34), सात्विक (96.36), वेद कुमार (96.24) ऋषभ आनंद (96.2), युवराज (96), अभ्यास मलिक (95.57), सारण्या रंजन (95.56), ऋषु राज (94.93), किशन देव (94.77), अंकित राज (94.66) , तुशार चौधरी (94.56), बंटी कुमार (94.36), एकता आकृति (94.31), खुशी किरण (94.30) सहित समाचार लिखे जाने तक 77 से अधिक बच्चों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किये।
आने वाले समय में पूरा ध्यान पढ़ाई पर दें : प्राचार्य
विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के वरीय शिक्षको के मार्गदर्शन एवं बच्चों के कड़ी मेहनत के कारण यह शानदार सफलता मिली है। मैं सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावको एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को इस प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। उम्मीद करता हूँ आईआईटी एडवांस्ड में और भी बेहतर परिणाम होगा। उन्होने सभी सफल छात्रों का हौसला बढाते हुए कहा कि आने वाले समय में पूरा ध्यान एवं पूरा समय पढ़ाई पर दें। साथ ही समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। यही परिश्रम कभी पीछे मूड़कर देखने का मौका नहीं देगा। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त सूचना के अनुसार 77 से अधिक छात्र-छात्राओं के 90 से अधिक परसंटाइल आया है। आधे से अधिक छात्रों के बारे में समाचार आना बॉकी है।
छात्रों की सफलता पर स्कूल ने व्यक्त किया हर्ष
छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए परम पूज्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती (आचार्या चिन्मय मिशन, बोकारो), बिश्वरूप मुखोपाध्याय (अध्यक्ष), महेश त्रिपाठी (सचिव) एवं उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार एवं वरीय शिक्षक अजय कुमार सिंह, अशोक चौबे, देवज्योती बराल, एएन उपाध्याय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, कुमोद रंजन सिंह, राज कुमार, चंदन कुमार सिंह एवं आदि ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।