Bokaro: सेक्टर 9 बड़ा खटाल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने बाइक सवार पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, जख्मी BGH में भर्ती
Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बड़ा खटाल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने बाइक सवार पर की फायरिंग, घायल शंकर रवानी को इलाज के लिए BGH में कराया गया है भर्ती। सिटी डीएसपी कर रहे है मामले की जांच।कर रहे है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर बड़ा खटाल के पास शनिवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने सुबह आठ बजे बुलेट पर सवार दो युवकों पर गोली चलायी। इसमें बुलेट पर पीछे बैठे महुआर निवासी शंकर रवानी को दो गोली (एक जांघ के नीचे व दूसरा पैर के नीचले हिस्से) लगी। दूसरे युवक को गोली नहीं लगी।
बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती
घायल शंकर को बोकारो जेनरल अस्पताल (वार्ड नंबर टू-ए, कमरा नंबर सात) में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार घायल युवक खतरे से बाहर है। सूचना पाकर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, सेक्टर चार इंस्पेक्टर अमित रोशन कुल्लू व हरला थानेदार बीजीएच पहुंचे। घायल से डीएसपी ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद शंकर के गांव के ग्रामीण सहित परिचितों की भीड बीजीएच परिसर में लग गयी। इंटक नेता अजय सिंह, विस्थापित नेता रघुनाथ महतो सहित दर्जनों लोगों का आना-जाना लगा रहा।
शंकर ने दी घटना की जानकारी
शंकर रवानी के अनुसार शनिवार की सुबह अपने घर महुआर से निकल कर बुलेट (JH09AX4791) से सेक्टर नौ बिहारी होटल के समीप पहुंचे। मित्र अमरेश सिंह को लेकर सेक्टर नौ की ओर चल दिये। बसंती मोड के आगे बढने के बाद सेक्टर नौ बडा खटाल के पास से कुछ गुरजता हुआ महसूस हुआ। नजदीक खडे ट्रक के पास चटक की आवाज आयी। लगा कि पटाखा फूटा। इसके कुछ देर बाद बुलेट के पिछले मडगार्ड में झन से आवाज हुई। लगा कि पत्थर का टुकडा छिटक कर लगा होगा। पीछे पलटने पर दो युवक एक बाइक पर दिखे। जिसके हाथ में पिस्टल था। इसके बाद जांघ के नीचे गोली लगने का महसूस हुआ। इसके बाद पुन: पैर के नीचे हिस्से में भी गोली लगना महसूस हुआ।
दोनों युवक बाइक भाग निकले
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक पर सीधे भाग निकले। घटना के बाद पता चला कि चार गोली टारगेट कर चलायी गयी थी। स्थिति देख मित्र अमरेश ने घटना की सूचना हरला थाना को दिया। बीजीएच इलाज के लिए लेकर भागे।जांच में जुटी हरला थाना पुलिस को घटना स्थल के समीप एक भी खोखा नहीं मिला है।
सीसीटीवी को खंघाल जा रहा है
सुबह से लगातार पुलिस की एक टीम सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बिहारी होटल से लेकर बीजीएच तक आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंघाल रही है। अभी तक किसी भी संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार शंकर पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज है। कुछ दिन पहले जेल से आया था। शंकर ने पुलिस को बताया कि किसी के साथ उसका कोई भी विवाद नहीं चल रहा है। अगर आरोपी पकड़े गये, तो पहचान कर सकते है।
हो सकता है आपसी रंजिश
एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि मामले पर गंभीरता से नजर है। शंकर का रिकार्ड अराधिक है। मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। सिटी डीएसपी जांच कर रहे है। जल्द ही मामला का उदभेन कर लिया जायेगा।
(अपडेट खबर )