Bokaro iftar party : बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन परिवार ने रोजेदार भाइयों के लिए किया दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन, दिया भाईचारे का संदेश

Bokaro iftar news: पवित्र रमजान महीना पर बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन परिवार ने रोजेदार भाइयों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। सभी समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवादाता

Bokaro: पवित्र रमजान महीना के पावन अवसर पर बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन परिवार ने रोजेदार भाइयों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन आईटीआई मोड फोरलेन के समीप अमृत पार्क में किया। इफ्तार पार्टी में हर धर्म समुदाय के लोग शामिल हुए। सभी एक साथ बैठकर तरह-तरह के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

लोगों ने कहा कि रमजान के यह पाक महीना आपसी भाई चारे का संदेश देता है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से एक दूसरे से मिलने, आपस में बात करने का अवसर मिलता है। इफ्तार पार्टी एकता का प्रतीक है। रमजान आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

धर्म मानवता का देता है संदेश 

भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा का सभी समुदायों के महापर्व में मिलजुल कर खुशियों का आदान-प्रदान प्रदान करने को कहता है। समाज के चंद असामाजिक तत्व हैं जो धर्म के नाम पर उन्माद पैदा करते हैं। सभी धर्म मानवता का संदेश देता है कि हम एक दूसरे के पर्व त्यौहार में शामिल होकर, सहयोग करें और खुशियां मनाएं। रोजेदार भाइयों ने अमन, चैन, आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए खुदा से दुआ मांगी। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी सहित 11 शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग। इस अवसर पर रंजीत कुमार, जितेंद्र पाल सिंह सलूजा, ब्रह्मदेव महतो, बेनी, धीरेन, टेकलाल, रामू, आलोक, लखेश्वर प्रसाद महतो, मदन, अनूप सिन्हा, असलम अंसारी, पेंटर बाबू अंसारी, उस्मान भाई, डब्लू भाई, अभय सिंह, अमृक सिह छावड़ा, सतेंद्र शर्मा, प्रेम रवानी सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *