Holi Milan: होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल, लोगों ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश

•सामाजिक संगठनों ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

•एक दूसरे को लगाया गुलाल, चखा पकवान

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: होली का त्योहार 8 मार्च को है। लेकिन पांच छह दिन पहले से बोकारो जिले का माहौल होलीमय हो गया है। राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी होली मिलन का आयोजन कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रहे है। हंसी के फव्वारे से तो कहीं गीत संगीत का आयोजन कर नाच गा रहे हैं।

बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जैन मिलन केंद्र में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सुभाष केजरीवाल ने गणेश वंदना के कार्यक्रम की शुरुआत की। चेंबर अध्यक्ष प्रदीप सिंह व महामंत्री सिद्धार्थ पारख ने संयुक्त रूप से आगंतुकों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा होली बुराई के नष्ट होने का प्रतीक है। चेंबर के संरक्षक संजय बैद ने कहा कि होली हिंदुओं के प्राचीन त्योहारों में से एक है। मंच संचालन सुशील बैद ने किया। समारोह में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह पोपली, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्वेता सिंह, फूसरो व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष आर उनेश, मनोज चौधरी, मुकेश अग्रवाल, बिनय सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम राज गोयल, राजकुमार जयसवाल, रविशंकर प्रसाद, अंजनी कुमार रूपक, शैलेंद्र जयसवाल, राजेश पोद्दार, एसके मेहरिया , सुभाष जैन, संजय शर्मा, कमल तनेजा, निवारण चंद्र महतो, प्रेम कुमार, प्रकाश कोठारी, प्रदीप पिपुरिया, अमन मल्लिक, अरुण लोधा, विनोद चोपड़ा, शशांक अग्रवाल, किमस के महामंत्री संग्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान लोगों ने तरह तरह के पकवान का लुफ्त उठाया।

 

विश्वकर्मा महिला संघ का होली मिलन

विश्वकर्मा महिला संघ बोकारो ने अमृत पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें समाज की महिलाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में अर्चना कुमारी शर्मा, आशा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, मीना देवी, पिंकी शर्मा, उषा शर्मा, डिम्पल शर्मा, मनीषा शर्मा, बिंदु शर्मा, प्रतिमा शर्मा, स्नेहा रानी, राखी गौरव, कनक शर्मा, काजल शर्मा, अंजलि शर्मा, आयुषी शर्मा सहित अन्य शामिल हुए।

रजक विकास समिति का होली मिलन

रजक विकास समिति जनवतृ 12 की ओर से हाई स्कूल जनवृत 12 के मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुरेश रजक ने कहा कि होली का त्यौहार रंग और उमंग का त्योहार है। महासचिव लोहड़ी रजक ने युवा रजक परिवार से होली के अवसर पर किसी भी प्रकार का नशा न करने को अपील की। कहा कि नशा मुक्त समाज से ही एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है। संचालन ज्ञान शंकर रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र रजक ने किया। आयोजन में बन्धु रजक, रमेश कुमार, पकंज कुमार, राकेश कुमार, राजेन्द्र रजक, फ़िरंगी रजक, भोला रजक, कपिल रजक, अनिल रजक, करम चन्द, भागीरथी रजक का अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *