Hazarigag Accident: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग स्थित सदारो और नरकी के बीच महुआ मंडार पर नेहा यात्री बस पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लगभग दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bishanugarh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग स्थित सदारो और नरकी के बीच महुआ मंडार पर नेहा यात्री बस पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लगभग दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सात घायलों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें पांच पुरुष व दो महिला शामिल हैं।
घटना की खबर सुनकर ग्रामीण जुट गये प्रत्यक्षदर्शियो से मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से फुसरो जा रही नेहा यात्री बस का अगला टायर ब्लास्ट कर गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे सड़क पर दो युवक व गाड़ी में दब कर एक युवक की मौत हो गई। एक मंगर कमार पिता स्व हीरा कुमार, वहीं दो मृतक जरीडीह के बताए जा रहे हैं, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना विष्णुगढ़ थाने को दी गयी। पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जख्मी को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो कुछ घायलों को 108 एम्बुलेंस से विष्णुगढ सीएचसी लाया गया।
घायलां में ये हैं शामिल दुर्घटना में जख्मी लोगों में हीरालाल हांसदा पिता ईश्वर माँझी उम्र करीब 24 वर्ष, गोनियाटो, मनोज कुमार पंडित पिता महादेव पंडित उम्र करीब 46 वर्ष फुसरो, बजरंग नोनिया पिता रामचन्द्र नोनिया उम्र करीब 55 वर्ष फुसरो, बीरबल नोनिया पिता बजरंग नोनिया उम्र करीब 37 वर्ष फुसरो, शान्ति देवी पति बजरंग नोनिया उम्र 45 वर्ष फुसरो, शनि कुमार पिता सुरेश लाल उम्र 14 वर्ष अरजरी, अरुनियां पति स्व. जगरनाथ मिस्त्री शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज में चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ एम शहबान खान, डॉ जफर हसन, डॉ योगेन्द्र कुमार, डॉ विनय पाण्डेय समेत डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की टीम ने लगी हुई थी।