Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ने अपने पुत्र की पुण्य स्मृति में किया पौधा वितरण

 

Bokaro जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिमेश कुमार चौधरी ने अपने पुत्र की पुण्य स्मृति में मंगलवार को अधिवक्ता संघ परिसर में किया आम का पौधा वितरण। पौधा वितरण कर दें रहें है पर्यावरण सुरक्षा का संदेश।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

बोकारो : बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिमेश कुमार चौधरी ने अपने पुत्र की पुण्य स्मृति में मंगलवार को अधिवक्ता संघ परिसर में 100 आम का पौधा वितरित किया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष ठाकुर कालिका नंद सिंह, उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, महासचिव सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।
अध्यक्ष ठाकुर कालिका नंद सिंह ने कहा कि अगर हम कोई पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन याद दिलाता रहता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पौधा लगाना चाहिए। अगर हम कुदरत का कद्र नहीं करेंगे तो कुदरत हमें तबाह कर देगी।
पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि अपने पुत्र की पुण्य स्मृति में वर्ष 2018 से पौधा वितरण करते आ रहें हैं। इस बार संघ परिसर में 100 आम का पौधा वितरित किए। कहा जाता है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। वैसे भी पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में वृक्षारोपण करके ही इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। महासचिव मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों का काफी महत्व है। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है। पूर्व अध्यक्ष हर साल पौध वितरण कर नेक काम कर रहे हैं। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश दे रहे हैं।

ये थे मौके पर मौजूद
इस मौके पर कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, संयुक्त सचिव (प्रशासन) महेश चौधरी, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) प्रेम कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया, कार्यकारणी सदस्य के रूप में नवीन कुमार, रूपेश कुमार, सृष्टि धर सिंह, संपूर्ण चन्द्र लायक, कामदेव पाठक, संजय कुमार-9, माया सिंह, मृत्युन्जय मल्लिक, अतुल कुमार व झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य एसएन राय सहित संघ अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *