Bokaro : गोलू की शिकायत पर सदर अस्पताल के डॉ अनामिका व नर्स कुसुम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, लापरवाही का लगाया आरोप
Bokaro स्टील सिटी थाना में को-ऑपरेटिव कॉलोनी खटाल निवासी गोलू कुमार की शिकायत पर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अनामिका सिंह व नर्स कुसुम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डॉक्टर व नर्स पर इलाज के दौरान लगाया लापरवाही का आरोप।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो स्टील सिटी थाना में को-ऑपरेटिव कॉलोनी खटाल निवासी गोलू कुमार की शिकायत पर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अनामिका सिंह व नर्स कुसुम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर व नर्स पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर सिटी पुलिस जांच में जुट गई है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की खोज की गई, लेकिन वह गायब थी। वहीं, नर्स से जब समस्या बताया गया तो उसने धमकी भरे लहजे में महिला को दो इंजेक्शन देंगे ना, ठीक हो जाएगी कही थी। इसके बाद महिला भय से चुप हो गई और दर्द बर्दाश्त करने का प्रयास करने लगी। हालत जब ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए हंगामा किया। लेकिन डॉक्टर तब भी गायब था। इस मामले में उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन की ओर से टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया गया है।
15 सितंबर की है घटना
मालूम हो कि 14 सितंबर को गोलू ने पत्नी को प्रसव के लिए गुरूवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे डॉ अनामिका ने सिजेरियन से प्रसव कराया। सिजेरियन के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य थे। शुक्रवार यानि 15 सितंबर की सुबह सात बजे अचानक ही महिला की छाती व पेट में असहनीय दर्द शुरू हुई। परिजनों ने नर्स को जानकारी दी। नर्स ने अनसुना कर दिया। बाद में उसे आइसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।