ECI News: देश के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का भारतीय निर्वाचन आयोग में 18 फरवरी को अंतिम दिन, इस दिन रिटायर हो रहे हैं। कहा–भारतीय चुनाव प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी और पारदर्शी चुनाव प्रणालियों में से एक है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददता New Delhi: निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि भारतीय चुनाव प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी और पारदर्शी चुनाव प्रणालियों में से एक है। देश लोकतंत्र का एक चमकता प्रकाश-स्तम्भ है। देश के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार का भारतीय निर्वाचन आयोग में 18 फरवरी को अंतिम दिन है। कुमार ने राजधानी में आयोग के मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में कहा। उन्होंने कहा कि भारत को लोकतांत्रिक व्यवस्था अपने गुणों के साथ दुनिया के तमाम देशों के लिए प्रेरणा का विषय है। हमें अपनी इस सॉफ्ट पावर (इस प्रतिष्ठा की शक्ति) का फायदा उठान चाहिए। एक सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त बनकर चुनाव आयोग में आए थे मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैं आयोग को अधिक समर्थ, प्रतिबद्ध और पेशेवर हाथों में छोड़कर विदा ले रहा हूं। एक संस्था के रूप में चुनाव आयोग पर अक्सर अनुचित आरोप लगते रहते हैं और ये आरोप लोगों की तरफ से होते हैं, जो चुनावी परिणाम को स्वीकार करने को तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने चुनाव के बाद आयोग को निशाना बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को एक बड़ी चिंता का विषय बताया और कहा कि मान लिया गया है कि इस संस्था को बड़ी आसानी से बलि का बकरा बनाया जा सकता है। श्री कुमार एक सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त बनकर चुनाव आयोग में आए थे। 15 मई को उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला था। 1.5 करोड़ अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिबद्धता के लिये जताया आभार वह आयोग में 4.5 साल रहे। इस दौरान, उन्होंने 31 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के चुनावों के साथ-साथ 2022 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव करवाए। 2024 का लोक सभा चुनाव और राज्य सभा के नए चुनाव भी इस दौरान हुए। उन्होंने विदाई भाषण में चुनाव कार्य में लगे देश भर के 1.5 करोड़ अधिकारियों व कर्मचारियों का लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिये आभार जताया।
ज्ञानेश कुमार बने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वे राजीव कुमार की जगह लेंगे। नए चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक होगा। राष्ट्रपति ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। बता दें कि ज्ञानेश 1988 बैच के केरल कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। वे पिछले मार्च से चुनाव आयुक्त के पद पर हैं।