Durga Puja 2023: महासप्तमी को माता का पट खुलते ही पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां दुर्गा की प्रतिमा का किया दर्शन

Durga Puja 2023: शारदीय नवरात्र के महासप्तमी यानि सातवें दिन माता का पट खुलते ही पंड़ालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के चास और बेरमो अनुमंडल में दुर्गापूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंत्री, सांसद व विधायक ने किया पूजा पंड़ालों का उदघाटन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददता

Bokaro : शारदीय नवरात्र (Durga Puja) के महासप्तमी यानि सातवें दिन माता का पट खुलते ही पंड़ालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोकारो जिले के चास और बेरमो अनुमंडल में दुर्गापूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
बोकारो नगर के वैशाली मोड़, सेक्टर 9 गायत्री मंदिर मैदान, सेक्टर 2 सी पूजा पंडाल, सेक्टर 12ए पूजा पंडाल, सेक्टर 4डी पूजा पंडाल, सेक्टर 9बी दुर्गा मंदिर, सेक्टर 8 स्थित कालीबाड़ी मंदिर, चास, चीरा चास समेत अन्य दुर्गा पूजा पंडालों में सातवें दिन माता के कालरात्रि रूप की पूजन की गयी। नगर के सेक्टर 4 एफ स्थित सूर्य मंदिर, 4जी शीतला मंदिर, जगन्नाथ मंदिर प्रांगण, दुर्गा मंदिर सेक्टर 1 राम मंदिर, काली मंदिर ,दुर्गा मंदिर सेक्टर 3 थाना मोड़, दुर्गा मंदिर, कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित काली मंदिर, चेकपोस्ट स्थित दुर्गा मंदिर, साहू मार्केट का दुर्गा मंदिर, कुलदीप टॉकिज स्थित जय माता दी ज्वाला मंदिर, रामनगर कॉलोनी शारदा मंदिर, रितुडीह स्थित दुर्गा मंदिर, माराफारी स्थित चंचली देवी मंदिर, बालीडीह स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गयी।

मंत्री ने किया पूजा पंड़ाल के की पूजा-अर्चना
सेक्टर नाईन बैशाली मोड़ झारखंड सरकार के मंत्री बेबी देवी ने माता का पूजा-अर्चना कर पंड़ाल का उदघाटन किया। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ पंडाल में मौजूद थी। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, झामुमो नेता मंटू यादव सहित समिति के सदस्य मौजूद थे। धनबाद सांसद पीएन सिंह व बोकारो विधायक बिरंची नारायण शहर के कई पंड़ालों का उदघाटन किया। माता की अराधना कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

पूर्व विधायक ने किया मां दुर्गा प्रतिमा का दर्शन
नवरात्रि पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने ग्राम पंचायत चरगी एवं ग्राम पंचायत सोनपुरा उपर टोला व नीचे टोला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन किया। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेक क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। मौके पर पेटरवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू,प्रकाश महतो, मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, शिवचरण महतो,गंगाधर महतो, उदय बेदिया, टुनटुन जयसवाल, कपिल कुमार महतो, मिथुन कुमार महतो, विनोद महतो, अशोक महतो, अखिलेश रजवार, महानंद मुर्मू, अरविंद महतो,अशोक नायक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कसमार में पूजा की धूम
झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य मंत्री दर्जा प्राप्त, पूर्व विधायक गोमिया सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद महतो ने शनिवार को कसमार प्रखंड के हिसीम, पिरगुल, सिंहपुर, खैराचातर, बगदा, रघुनाथपुर, दुर्गापुर, मधुकरपुर, चंण्डीपुर, दांतु, धधकियां, चट्टी, कसमार, गर्मी, मंजूरा के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। पूर्व विधायक ने मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना की। पूर्व विधायक ने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका भी पूजा कमेटी को ध्यान रखने को कहा। साथ ही श्रद्धालुओं से पूजा व मेले में शांति व्यवस्था कायम बनायें रखने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख नियोति कुमारी, 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, लोकेश दे, आनंद महतो, सिकंदर कपरदार, लालदेव महतो, संजय महतो, चन्द्र मोहन महतो, छत्रु महतो, टुपकेश्वर महतो से हरेंद्र महतो, विधान चंन्द्र झा सहित पूजा कमेटी के सदस्य व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

पूजा पंडालों का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण
महासप्तमी की शाम बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बोकारो शहर के सेक्टर टू सी, फोर डी, नौ बैशाली मोड़ सहित अन्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। पूजा पंडालों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति से अवगत हुए। पूजा समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *