Durga Puja 2022: विजयदशमी को सिंदूर का खेल खेलकर महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई, किया प्रतिमा का विसर्जन
Bokaro: दुर्गा पूजा के अंतिम दिन विजयादशमी को बोकारो जिले के अधिकांश जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई। पंडालों में अनुष्ठान व पूजा के समापन के बाद महिलाओं ने सिंदूर का खेल खेला। चिरा चास स्थित प्राप्ति एस्टेट कॉलोनी परिसर में आयोजित पूजा पंडाल में महिलाओं ने सिंदूर खेल खेला। सभी ने दूसरे को सिंदूर लगाई और शुभकामनाएं दी। इस सिंदूर खेल के साथ मां दुर्गा की विदाई दी गई। बताया जाता है कि शादीशुदा महिलाओं के लिए यह दिन खास होता है जो साल भर इस दिन का आने का इंतजार करती हैं।
विसर्जन में हुए शामिल :
पूजा विसर्जन में प्राप्ति इस्टेट के बच्चें, महिलाएं और बड़ों ने हिस्सा लिया। मूर्ति के साथ लोग पूरे कालोनी का नाचने गाते और जयकारा लगाते हुए भ्रमण किए। कॉलोनी भ्रमण के बाद सीधे नजदीक के तालाब पहुंचे, जहां मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर निदेशक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष निलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पीएच दिवेदी, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र त्यागी, केपी सिंह, महादेव झा, चंद्रकांत झा, एलपी राय, सांस्कृतिक सचिव पीयूष सिन्हा, पीएन झा, हरी राम राय, त्रिभुवन सिंह, पीयूष कुमार, बी शाही, नीरज उपाध्याय, रवि शंकर, कौशल कुमार, अश्वनी कुमार, सीके झा, त्रिलोचन सिंह, सुधीर कुमार, अश्वनी कुमार, नवीन कुमार लाल, आरूष कुमार,वीना देवी, शिखा त्यागी, प्रगति शंकर, लक्ष्मी, प्रतिमा देवी, सहित अन्य शामिल हुए।