Durga Puja 2022 : पूर्व विधायक योगेंद्र ने किया कसमार प्रखंड के पूजा पंडालों का दौरा, मत्था टेककर किया क्षेत्र के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना
Kasmar : गोमिया के पूर्व विधायक सह झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो ने रविवार को महासप्तमी के अवसर कसमार के दुर्गा पूजा स्थलों व पंडालों का भ्रमण किया। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की कालरात्रि की आराधना में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि वह खुशहाली की मंगलकामना की। पूर्व विधायक ने कहा कि मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। वे जगत जननी हैं। सबके दुखों को हरने वाली हैं। उन्होंने सभी को महासप्तमी और नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी। पूर्व विधायक ने हिसीम, पिरगुल, सिंहपुर, खैराचातर, बगदा, रघुनाथपुर, दुर्गापुर, चंडी पुर मधुकर पुर, गररी, कसमार, धधकिया, दांतू, सोनपुरा स्थित पूजा स्थलों का भ्रमण किया। उधर पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पूर्व विधायक धर्मपत्नी बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड के इरगुवा, कटमखुली, गागा, ओरदना, पुटकाडीह, झिरके सदमा, बांगा, उतासरा, पांडे टोला, पेटरवार मठ टोला, खत्री टोला, शर्मा टोला, मेला टांड़, तेनुचौक एवं चरगी का दौरा किया। मौके पर कसमार प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम, पेटरवार बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, सोहेल अंसारी, प्रकाश महतो, सिन्हा लाल रजवार, अनुप सेठी, सिकंदर कपरदार, कुलदीप कुमार, हरेंद्र महतो, मुखिया पति फलीन्द्र मुंडा, दिलीप महतो, प्रकाश महतो, राजेंश टुडू, सुरेंद्र महतो, चंद्रमोहन सिंह, महेश महतो, नरेश महतो, मिथलेश महतो समेत एवं अन्य लोग शामिल थे।