Durga Puja : दशहरा पूजा में बोकारो जिले में शहर से गांवों तक तैनात किए जाएंगे 240 दंडाधिकारी व 361 पुलिस पदाधिकारी, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर  

Bokaro : Durga puja त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक विधि व्यवस्था को दुरूस्त किया। पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को संपन्न कराने के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर कुल 240 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और पुलिस जवानों की ड्यूटी 2 अक्टूबर सुबह छह बजे से शुरू होगी जो मूर्ति विसर्जन तक अपने स्थल पर बन रहेंगे। कोरोना महामारी के चलते दो साल तक दुर्गापूजा का त्योहर फीका रहा। इस बार संभावना है कि पूजा पंडालों में भारी भीड़ उमड़ेगी, इसलिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। मजिस्ट्रेट के अलावा 361 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। 2 अक्टूबर को महासप्तमी से लेकर विजयादशमी यानी 5 अक्टूबर पूजा का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रखंड़ों में अलग-अलग संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। संवेदनशील जगहों और असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने के लिए सादे वस्त्र पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। त्योहार को लेकर 5 अक्टूबर को जिले की सभी दुकानें बंद रहेगी। विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार उपविकास आयुक्त कीर्तिश्री जी और सीसीआर डीएसपी शत्रुधन रजक को सौंपा गया है। बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। पूरे जिले में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। हर स्थिति की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और मिनी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 24 घंटे संचालित रहेगा।

जिला व मिनी नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग:

पल-पल की स्थिति की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष बनाएं गये हैं। बोकारो में सिवनडीह और बेरमो थाना में मिनी नियंत्रण कक्ष बनाएं गये हैं। जहां दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गयी है। नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में संचालित की जाएगी। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली 2 बजे से रात्री 10.00 बजे तक, तीसरी पाली रात्री 10.00 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में अपर समाहर्ता सादात अनवर और सीएसआर डीएसपी शत्रुधन रजक रहेंगे। सिवनडीह मिनी नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार में चास के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह रहेंगे। बेरमो नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार रहेंगे। मिनी नियंत्रण कक्ष बेरमो थाना के वरीय प्रभारी राज्यकर उपायुक्त कौशल कुमार को बनाया गया है।

इस नंबर पर करें डायल :

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-223705 व 222111 है। पुलिस नियंत्रण कक्ष का 100 व 224789 है। विशेष सूचनाएं दूरभाष संख्या-242266, 222701 और 240288(पीएंडटी) और 6295, 7007 व 6044(मैक्स), बेरमो नियंत्रण कक्ष-06542-230674। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का मोबाइल नंबर-8210203023 व 9006083173, माराफारी इंस्पेक्टर उज्जवल पांडेय 9431706432, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार का मोबाइल नं-9631101825, फुसरो अंचल के राज्यकर उपायुक्त कौशल कुमार का मोबाइल नं- 9470367229, बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह मोबाइल नंबर-9431706438 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *