Dumari By poll : बारिश पर भरी पड़ा मतदाताओं का उत्साह, 174 बूथों पर दोपहर 1:00 बजे तक पड़े 43.55 प्रतिशत वोट
Dumari By poll के बोकारो जिला अंतर्गत 5 सितंबर को 174 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। दोपहर 1:00 बजे तक 43.55 प्रतिशत वोट पड़े। सभी बूथों पर सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: डुमरी विधानसभा उप चुनाव (Dumari By poll ) के बोकारो जिला अंतर्गत मंगलवार यानि 5 सितंबर को 174 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया तय समय सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
लगातार हो रही बारिश ने मतदान पर खलल जरूर डाला है। बावजूद इसके मतदाताओं में भरी उमंग देखा गया। बूथों पर वोटरों की लंबी कतार देखी गई। सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतदान का प्रतिशत
लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने डूंगरी विधानसभा उपचुनाव में अपना उत्साह दिखाया। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के तक सुबह 9.00 बजे तक 11.40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दिन के 11.00 बजे तक 27.56 प्रतिशत रहा हुआ। दोपहर 1.00 बजे तक 43.55 प्रतिशत वोट पड़े।
6 प्रत्याशी मुकाबला दो के बीच
चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी हैं। लेकिन मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू पार्टी के प्रत्याशी के बीच है।
बोकारो जिला नावाडीह प्रखंड के 129 व चंद्रपुरा प्रखंड के 45 बूथ पर मतदाता वोट डाल रहे हैं। बोकारो जिला अंतर्गत 1,39,031 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता 71,612 और महिला मतदाता 67419 है।
कंट्रोल रूम से देखा गया वेब-कास्टिंग का काम
पहली बार सभी 174 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। आयोग द्वारा हर बूथ की स्थिति का मॉनिटरिंग किया जा रहा है। चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम में वेब-कास्टिंग के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर हो रहे मतदान मॉनिटरिंग किया जा रहा है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित अन्य अधिकारियों ने इलाके का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान की प्रक्रिया के पल-पल की जानकारी ली जा रही है।