Dr Mohanti Death: बोकारो के नामचीन चिकित्सक व समाजसेवी डॉ यू मोहती का निधन

Dr Mohanti Death: बोकारो के प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ यू मोहती (78 वर्ष) का निधन सोमवार को हार्ट अटैक से रांची में हो गया। जहाज लैंड करा कर पारस में किया गया एडमिट।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ यू मोहती (78 वर्ष) का निधन सोमवार को हार्ट अटैक से रांची में हो गया। डॉ मोहंती के निधन की खबर से बोकारो के चिकित्सक समाज, बुद्धिजीवी वर्ग सहित आमजनों में शोक की लहर है। फिलहाल परिवारिक सदस्यों के इंतजार में डॉ मोहंती का शव रांची के पारस अस्पताल में रखा गया है। डॉ यू मोहंती की पत्नी व बीजीएच से रिटायर्ड सर्जन डॉ जीएन साहू ने डॉ मोहंती के हार्ट अटैक से निधन की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य की रूटीन चेकअप के लिए जा रहे थे दिल्ली

जानकारी के अनुसार डॉक्टर मोहंती अपनी पत्नी के साथ अपने स्वास्थ्य की रूटीन चेकअप के लिए सोमवार को दिल्ली जा रहे थे। रांची एयरपोर्ट से हवाई जहाज में सवार हो गए थे। हवाई जहाज उड़ गई थी, लेकिन प्लेन में ही डॉ मोहंती को हार्ट संबंधी परेशानी होने लगी। डॉ मोहंती के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए प्लेन को तुरंत रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर लिया गया। इसके बाद मेडिकल टीम डॉक्टर मोहंती को पारस अस्पताल रांची में दाखिल कराया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि डॉ मोहंती को हार्ट अटैक हुआ है। इलाज के दौरान डॉक्टर मोहंती का निधन हो गया।

ओपन हार्ट सर्जरी हुआ था

बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले उनका ओपन हार्ट सर्जरी दिल्ली में हुआ था। उसी की रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर मोहंती अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। वे हर साल जांच कराने जाते थे। डॉ मोहंती बोकारो जनरल अस्पताल में लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके थे।

रेड क्रॉस सोसाइटी में 2009 से जुलाई 2024 तक तैनात थे

जानकारी के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद वे रेड क्रॉस सोसाइटी में 2009 से जुलाई 2024 तक चिकित्सक तैनात थे। फिलहाल स्वतंत्र रूप से समाज की सेवा में जुटे थे। इसके अलावे डॉक्टर मोहंती आधा दर्जन से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक के आर पी वर्मा डॉ मोहंती के निधन की खबर सुनकर चौक गए। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे मेरे लिए भगवान थे। उनसे जो एकबार मिल लेता था, उनका हो जाता था। उनके निधन से बोकारो को अपूरणीय क्षति हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *