Deepak karmkar Memorial Archri Competition: दीपक कर्मकार मेमोरियल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद चंद्रप्रकाश ने कहा—तीरंदाजी के क्षेत्र में भी है बेहतर कैरियर की संभावनाएं 

Deepak karmkar Memorial Archri Competition: पेटरवार में दीपक कर्मकार मेमोरियल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड के अलग अलग जिले से आए तीरंदाजों ने दिखाया तीरंदाजी का जलवा।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:आर्चरी के क्षेत्र में आगे बढ़ने व कैरियर बनाने का बेहतर अवसर है। इस क्षेत्र में अब बोकारो जिले की ग्रामीण प्रतिभाएं भी उभर कर सामने आ रही है। उक्त बातें गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही। वे पेटरवार स्थित प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में बिरसा बिनोद दिव्यांग तीरंदाजी अकादमी, बोकारो एवं झारखंड तीरंदाजी प्रशिक्षक समिति की ओर से राष्ट्रीय तीरंदाज स्वर्गीय दीपक कर्मकार की स्मृति में आयोजित दीपक कर्मकार मेमोरियल झारखंड बिरसा मुंडा कप, स्टेज टू, राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेटरवार जैसे ग्रामीण क्षेत्र में राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होना बोकारो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अब आर्चरी के क्षेत्र में बच्चे अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं। इस खेल में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।

प्रतिभागियों को हर संभव मदद करने की कही बात

विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जल्द ही कसमार प्रखंड में बिरसा बिनोद दिव्यांग तीरंदाजी एकेडमी के माध्यम से तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी चल रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में तीरंदाजी के क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिले व वे इस क्षेत्र में अपना बेहतर कैरियर बना सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में हर संभव मदद करने की बात कही।

लवली कुमारी एवं चंद्रमोहन सोरेन ने जीता गोल्ड मेडल

तीरंदाजी सब जूनियर प्रतियोगिता में एकल स्पर्द्धा में बालिका वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की लवली कुमारी ने प्रथम स्थान, रांची जिले की मोनिता सिंकू ने द्वितीय एवं बोकारो जिले की तनु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में दुमका जिले के चंद्रमोहन सोरेन ने प्रथम स्थान, पश्चिमी सिंहभूम के राजेश पूर्ति ने द्वितीय एवं सुन्नी हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के हाथों ट्रॉफी, चेक व धनुष सेट देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में शामिल थे कई राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी कोच

प्रतियोगिता में देवीधन टुड्डू, कुमारी मडोरानी मंडी, जितेंद्र महतो, तिलक महतो, बुधेश्वर मंडल, प्रेम चंद्र मार्डी, सुशांत पात्रो, अशोक सोरेन, रोहित कोइरी, शीतल महतो, बबीता कंडुकेल, गंगाधर नाग, महेंद्र करमाली, संजू कुमारी, शिशिर महतो, रोहित भारद्वाज, सुचिता तिर्की, बुधेश्वर मुर्मू, गौतम हांसदा, दुर्गेश कुमार समेत अन्य तीरंदाजी कोच मौजूद थे।

कई शख्सियत कार्यकम में हुए शामिल

स्वागत भाषण राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच करण कुमार कर्मकार व धन्यवाद ज्ञापन शिशिर महतो ने दिया। इस दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सेवानिवृत्त न्यायाधीश संतोष अग्निहोत्री, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, स्थानीय जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, अंतरर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, पूर्व अंतररराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह, आजसू नेता संतोष महतो, पेटरवार मुखिया दिनेश गुप्ता, राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार, सुधीर सिन्हा, बुधन करमाली, श्रीधर महतो, किरानी करमाली, ओमप्रकाश सहगल, संटू सिंह, रितेश सिन्हा, चंदन सिन्हा, राजू व अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान दीपक कर्मकार के पिता करण कर्मकार, मां उषा देवी, दादाजी छोटू कर्मकार, दादी सुगनी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *