Bokaro: मोबाइल से बात कर रहा था विशाल … बिजली चमकी और हो गयी मौत, बोकारो के कैलाश नगर चास का था युवक

Bokaro के कैलाश नगर चास का विशाल कुमार सिंह (33 वर्ष) मोबाइल से बात करते बाइक चलाते भर्रा बस्ती छोटा पुल से गुजर रहा था। अचानक बिजली चमकी और बाइक से गिर पडा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के कैलाश नगर चास का विशाल कुमार सिंह (33 वर्ष) मोबाइल से बात करते बाइक चलाते भर्रा बस्ती छोटा पुल से गुजर रहा था। रिमझिम बारिश हो रही थी। अचानक बिजली चमकी। विशाल बाइक से गिर पडा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

 हादसा होते जिसने देखा वही दौड पडा। पुलिस को कॉल किया गया। घटनास्थल पर चास थाना व बीएस सिटी थाना का गश्ती दल पहुंचा।आनन-फानन में युवक को उठा कर सदर अस्पताल लाया गया। जांच-पड़ताल के बाद सदर अस्पताल के डीएस डॉ अरविंद कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। 

पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया शव

घटना की जानकारी पाकर बोकारो विधायक बिरंची नारायण सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डीएस डॉ अरविंद कुमार से बात की। विधायक ने चास सीओ से बात की। सीओ से आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी सहायता दिलाने की बात कही। ज्ञात हो कि विशाल के पिता गजेंद्र सिंह की मौत तीन माह पूर्व ही हुई है। घटना के कारण परिजनों का हाल बेहाल है।

विशाल किसी काम से गया था बोकारो

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर चास निवासी विशाल कुमार सिंह किसी काम से बोकारो गया था। काम खत्म करने के बाद बारिश में ही घर वापस बाइक चला कर लौट रहा था। बारिश के दौरान ही मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच भर्रा छोटा पुल के समीप बिजली चमकी व गरजने की आवाज हुई। विशाल बिजली की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। विधायक ने वरीय अधिकारियों से आपदा प्रबंधन के तहत सहायता दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *