DAV Sector 6 : आलोक, प्रत्यूष, प्रणया व सोमांजय का इंस्पायर मानक अवार्ड में चयन, चयनित प्रोजेक्ट के मॉडल का प्रदर्शन राज्य स्तर पर 

DAV Sector 6: बोकारो के डीएवी सेक्टर 6 के चार विद्यार्थी आलोक आनंद, प्रत्यूष रंजन, प्रणया सिंह सोलंकी व सोमांजय सिंह का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 में हुआ है।

 

प्रतिमा कुमारी (निक्की)

न्यूज इंप्रेशन

Bokaro: बोकारो के डीएवी सेक्टर 6 के चार विद्यार्थियों (आलोक आनंद, प्रत्यूष रंजन, प्रणया सिंह सोलंकी व सोमांजय सिंह का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 में हुआ है। सभी विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र व सम्मान राशि भेजी गयी। गुरूवार को स्कूल में प्राचार्या अनुराधा सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र व सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। सभी को बधाई दी। सभी चयनित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के मॉडल का प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया जायेगा।

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन

आलोक आनंद (कक्षा नौंवी) ने ‘एलपीजी सिलेंडर लीकेज सेफ्टी सिस्टम’, प्रत्यूष रंजन (कक्षा सातवीं) ने ‘एनिमल इंट्रूजन डिटेक्टर मशीन’ प्रणया सिंह सोलंकी (कक्षा छह) ने ‘वॉशरूम डोर अलार्म’, सोमांजय सिंह (कक्षा छह) ने ‘स्मार्ट ग्लास फॉर ब्लाइंड पीपल’ को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया था। इसमें चार विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। प्रोजेक्ट के मॉडल की प्रस्तुति राज्य स्तर पर की जायेगी। विद्यार्थियों को शिक्षक बाल शेखर झा, गौतम कुमार सिंह, नीलम झा, ममता कुमारी, रूबी यादव, भावना घाले, रूपा सिंह, अखिलेश मिश्र, श्याम भूषण आदि ने बधाई दी।

एक लाख विद्यार्थियों का चयन किया जाता है अवॉर्ड के लिए

भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से हर वर्ष ‘इंस्पायर मानक अवार्ड का आयोजन होता है. इसमें एक लाख विद्यार्थियों का चयन अवॉर्ड के लिए किया जाता है। इसमें कक्षा छह से 10 वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है। इसके बाद चयन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *