Crime News: रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधी ने कुर्मीडीह के युवक की गोली मारकर की हत्या
Crime News: रविवार शाम करीब सात बजे अपराधियों ने बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन पड़ाव के पास गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। खुलेआम तीन गोली मारकर हत्या के बाद फरार।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: रविवार शाम करीब सात बजे अपराधियों ने बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन पड़ाव के पास गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
मृतक युवक की पहचान बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी 27 वर्षीय सचिन यादव के रूप में की गई है। वे शाम में स्टेशन में अपने कुछ दोस्तों से मिलने आया था। इस बीच पीछे से उसे तीन गोली मारी गई, गोली लगने के बाद सचिन खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना के समय स्टेशन परिसर में भारी भीड़ थी। गोली की आवाज से पूरा अफरा तफरी मच गई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जीआरपी की मदद से सचिन को बोकारो जेनरल अस्पताल लेे जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों व शुभचिंतकों का देखते ही देखते बीजीएच में जमावड़ा लग गया। मृतक के छोटे भाई ने रोते चीखते मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वो खुद भाई की हत्या का बदला लेगा।
