Crime News: 15 लाख का गांजा के साथ जरीडीह का दो तस्कर गिरफ्तार, गोमिया व पेटरवार के दो तस्कर फरार आरोपी की तलाश जारी

Crime News: पुलिस ने जरीडीह थाना के कुम्हारडीह गांव में छापामारी कर एक अवैध गांजा के साथ कुम्हारडीह निवासी सुभाष कुमार साव (23 वर्ष) व सोनु कुमार राय (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बोकारो क्षेत्र में गांजे की तस्करी की खबर पर हुई छापेमारी

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह में अवैध रूप से गांजा रखा गया था। इसे बोकारो जिले के विभिन्न थाना इलाको में बिक्री करने की योजना थी। जिसकी भनक पुलिस को लग गयी। 17 अगस्त की रात को एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने जरीडीह थाना के कुम्हारडीह गांव में छापामारी की। एक किलो अवैध गांजा के साथ कुम्हारडीह निवासी सुभाष कुमार साव (23 वर्ष) व कुम्हारडीह निवासी (मूल निवासी बिहार के छपरा स्थित भेल्दी थाना के अरना लोकनाथ पुर) सोनु कुमार राय (27 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर गोमिया व पेटरवार में छापेमारी कर 152 किलो (15 लाख से अधिक) अवैध गांजा जब्त किया गया है। सोमवार को एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

पूछताछ में टीम को अवैध गांजा के बडे खेप की मिली जानकारी

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद टीम को एक अवैध गांजा के बडे खेप की जानकारी मिली। टीम ने गोमिया थाना क्षेत्र के सियारीरोड बिछिया टोली के सुजीत कुमार साव के घर में दबीश दी। यहां से पुलिस को 77 किलो अवैध गांजा के साथ अवैध शराब भी मिला। इसके बाद टीम ने पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो निवासी चिंटू साव के आवास पर दबीश दी। यहां से पुलिस को 75 किलो अवैध गांजा मिला। लेकिन पुलिस के हाथ सुजीत कुमार साव व चिंटू साव नहीं लगे। गिरफ्तार सुभाष व सोनू को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं फरार मुख्य गांजा तस्कर सुजीत कुमार साव व चिंटू साव को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *